29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में राहगीर से लूट की कोशिश: दो नाबालिग हिरासत में, एक आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में राहगीर से लूट की कोशिश: दो नाबालिग हिरासत में, एक आरोपी गिरफ्तार

सारांश

दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र में लूट की कोशिश के दौरान दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य आरोपी को भी महरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने लूट की कोशिश के दौरान दो नाबालिगों को हिरासत में लिया।
महत्वपूर्ण सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है।
इससे पहले मोबाइल चोरी के मामलों में भी पुलिस ने सफलता पाई थी।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र में एक राहगीर से लूट करने का प्रयास कर रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य अपराधी को महरौली पुलिस ने पकड़ लिया है।

डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार, 27 मार्च की सुबह 6:00 बजे छतरपुर में हनुमान मंदिर के गेट नंबर 8 पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम मार्कंडेय मंडपम के निकट पहुंची और आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे, उन्होंने चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी नदीम (30) निवासी मंडी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक चाकू, 100 रुपये, और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की अब तक किसी भी अपराध में संलिप्तता नहीं पाई गई है। ये पहली बार लूटने का प्रयास कर रहे थे।

इससे पहले, 29 मार्च को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पेशे से माली विजेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि उन्होंने बाजार से लौटने के बाद अपने घर में फोन रखे थे, लेकिन एक घंटे बाद उनके घर से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए।

पुलिस ने चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फोन बंद मिला। इसके बाद गाजीपुर थाने के एसएचओ और एसीपी मधु विहार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के 25 से 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार चोरों का आपराधिक इतिहास भी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह चिंता का विषय है कि युवा अपराध में संलिप्त हो रहे हैं। समाज के लिए यह एक चेतावनी है कि हमें अपने बच्चों की दिशा में ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नाबालिगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी?
जी हां, भारतीय कानून के तहत नाबालिगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन उनकी उम्र और अपराध की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए।
पुलिस ने किस प्रकार की कार्रवाई की?
पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। उनके पास से चाकू और अन्य सामग्री बरामद की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले