नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Click to start listening
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

सारांश

नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Key Takeaways

  • नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
  • एक मुख्य आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार।
  • पुलिस ने चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए।
  • आरोपी ने राह चलते लोगों को निशाना बनाया।
  • कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण को पकड़ा। इसी दौरान, उसके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। दोनों के पास से स्नैचिंग और चोरी किए गए छह मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में राह चलते लोगों को निशाना बनाता था। दोनों आरोपी सड़क पर चलने वाले लोगों से मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते थे। इसके बाद, वे चोरी और स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन को राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर बेहद कम कीमत पर बेच देते थे।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले सेक्टर-119 क्षेत्र में एक ऑटो से भी मोबाइल फोन चोरी किया था। उस मोबाइल को बेचकर मिले पैसों को दोनों ने आपस में बांट लिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण पुत्र रामजीवन के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने शहर में और किन-किन स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया है।

Point of View

जो लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन चुरा रहा था। यह घटना सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाती है, और हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग क्या है?
मोबाइल स्नैचिंग वह प्रक्रिया है जिसमें अपराधी सड़क पर चलते हुए लोगों से उनके मोबाइल फोन छीन लेते हैं।
पुलिस ने कितने मोबाइल फोन बरामद किए?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्या है?
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण पुत्र रामजीवन के रूप में हुई है।
क्या पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया?
हाँ, पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आगे की कार्रवाई क्या की है?
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Nation Press