19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रोजगार मेला आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है? : गजेंद्र सिंह शेखावत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रोजगार मेला आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है? : गजेंद्र सिंह शेखावत

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16वें रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र वितरित किए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। इस मेल में रेलवे, आईआईटी, और एम्स में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जानिए इस रोजगार मेले का महत्व क्या है।

मुख्य बातें

रोजगार मेला युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह आयोजन हो रहा है।
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।
सीखने की निरंतरता ही सफलता की कुंजी है।

नई दिल्‍ली, १२ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से १६वें रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में जोधपुर में भी जोधपुर रेल मंडल की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं, जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने रोजगार मेले की अध्यक्षता की। इस रोजगार मेले में रेलवे, आईआईटी, एम्स, और पोस्टल विभाग में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आज जो उपलब्धि आपने प्राप्त की है, इसके पीछे न सिर्फ आपका योगदान, आपके परिवार का समर्पण भी है। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि जीवन में विद्यार्थी भाव कभी खत्म नहीं होना चाहिए। सीखने की सतत प्रक्रिया ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि देश का सौभाग्य है कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, लगभग ६५ प्रतिशत युवा इसी देश में रहते हैं। जितने भी बड़े बदलाव दुनिया में हुए हैं, सभी युवाओं की ऊर्जा से ही संभव हो सके हैं।

रोजगार मेले में बिहार के १०९ युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। पटना के महेंद्रू रेलवे कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि यह बदलता भारत और बिहार है। प्रधानमंत्री मोदी का २०४७ तक विकसित भारत बनाने का सपना है। देश उनके नेतृत्व में मजबूत हो रहा है।

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय कानून मंत्री ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीकानेर में ५० लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उनमें अधिकतर रेलवे से संबंधित थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के जबलपुर में रोजगार मेले में सौ से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है। जब देश के युवा आत्मनिर्भर होने की ओर बढ़ते हैं, तो यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को नई दिशा और अवसर मिलते हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोजगार मेला क्या है?
यह एक ऐसा आयोजन है जहां विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाते हैं।
कौन-कौन से क्षेत्रों में नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं?
यहां रेलवे, आईआईटी, एम्स, और पोस्टल विभाग जैसे क्षेत्रों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं।
इस मेले का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
क्या यह मेला केवल एक बार होता है?
नहीं, यह मेला विभिन्न स्थानों पर नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है।
कौन इस मेले का आयोजन करता है?
यह आयोजन केंद्रीय मंत्रालय और संबंधित विभागों के सहयोग से किया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले