11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सहरसा में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सहरसा में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की हत्या हुई?

सारांश

सहरसा में एक दुखद घटना घटी जब लोजपा प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की दबंगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात में उसकी मां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। क्या न्याय मिलेगा इस परिवार को? पढ़ें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

सहरसा में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की हत्या मां भी हुई घायल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया घटना का कारण भूमि विवाद स्थानीय लोगों की न्याय की मांग

सहरसा, २४ जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला वार्ड नंबर १० में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। दबंगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के बेटे राकेश कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के दौरान राकेश को बचाने आई उसकी मां को भी दबंगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

राकेश हैदराबाद में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था और एक महीने पहले ही अपने गांव लौटा था।

अरुण यादव ने बताया कि पड़ोसी कपूरचंद यादव के साथ खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेल-मिलाप के लिए दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं। राकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से सभी लोग सकते में हैं और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

सब सबडिविजनल पुलिस ऑफिसर आलोक कुमार ने कहा, "घटना सलखुआ थाना क्षेत्र में हुई। पता चला कि एलजेपी ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव के बेटे और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान बेटे की मौत हो गई, और उनकी पत्नी को भी चोट आई है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले में पुलिस ने छापे छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।"

लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मेरे बेटे की हत्या कपूरचंद यादव के चार बेटों ने की है। इस पूरी वारदात में उनका साथ तीन पोतों, एक बेटी और दो दामादों ने दिया है। उनके रिश्तेदार भी कोपरिया में हैं। ये लोग झुंड में आए और मेरे बेटे पर बेरहमी से हमला किया।"

यादव का आरोप है कि उन्होंने थाने में फोन किया, लेकिन उन्हें तुरंत कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा, "पुलिस ने कोताही बरती। यहां तक कि हम लोगों के थाने पहुंचने पर भी पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं था। पहले जमीन का विवाद था, लेकिन उसे सुलझा लिया गया था।"

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन क्या पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाया? इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राकेश कुमार की हत्या का कारण भूमि विवाद था?
हां, राकेश कुमार की हत्या का कारण पड़ोसी कपूरचंद यादव के साथ भूमि विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
राकेश कुमार का परिवार किस प्रकार से प्रभावित हुआ है?
इस घटना ने राकेश कुमार के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले