क्या संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है, इसकी रक्षा गणतंत्र की रक्षा है?: राहुल गांधी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है, इसकी रक्षा गणतंत्र की रक्षा है?: राहुल गांधी

सारांश

गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी ने संविधान को हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए इसकी रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे जैसे मूल्यों पर जोर देकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की। क्या संविधान की रक्षा ही गणतंत्र की रक्षा है?

मुख्य बातें

संविधान हर भारतीय का सुरक्षा कवच है।
गणतंत्र की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा आवश्यक है।
स्वतंत्रता, समानता, और न्याय के मूल्यों पर जोर दिया गया।
एकजुटता से लोकतंत्र को मज़बूत किया जा सकता है।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत और रक्षा कवच बताते हुए इसकी रक्षा का मजबूत संकल्प दोहराया। सभी नेताओं ने स्वतंत्रता, समानता, न्याय और भाईचारे जैसे मूल्यों पर जोर दिया तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होने की अपील की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद। जय संविधान।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हर एक भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गारंटी देता है। हमारा संविधान हम 140 करोड़ भारतीयों का रक्षाकवच है। इसकी रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है। जय संविधान। जय हिंद।"

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, "भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है, हर भारतीय का अभिमान है। आइए संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और विविधता को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे। हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र, संविधान और मूल्यों की रक्षा करेंगे। हर असमानता, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ मिलकर लड़ेंगे। तिरंगे की आन, बान और शान सदा आबाद रखेंगे। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। देखिए इतिहास के पन्नों में हमारे गणतन्त्र दिवस की पहली परेड की झलकियां।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, "समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने हमें दुनिया का सबसे श्रेष्ठ और समावेशी संविधान दिया। हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक और हुकूक की ढाल है। आइए, आज हम संविधान की मूल भावना की रक्षा करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और आपसी सद्भाव व भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें। हमारा साझा संकल्प ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान बनेगा। जय हिंद।"

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, "आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस पर गौरवमयी बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हमें हमारी संवैधानिक शक्तियों और एक नागरिक के तौर पर हमें प्रदत्त अधिकारों का स्मरण कराता है। हम सबका कर्तव्य है कि हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को हम कमजोर न होने दें। देश की एकता और अखंडता, शांति और भाईचारा ही हमारी ताकत है। हमारा गणतंत्र उत्तरोत्तर मज़बूत हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

प्रमुख नेताओं द्वारा संविधान की रक्षा की बात एक महत्वपूर्ण संदेश है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी मिलकर अपने अधिकारों और मूल्यों की रक्षा करें। यह समय है जब हम सभी एकजुट होकर अपने लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संविधान का महत्व क्या है?
संविधान हर नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा करता है, और यह लोकतंत्र की नींव है।
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को भारत के संविधान के लागू होने की खुशी में मनाया जाता है।
राहुल गांधी ने संविधान के बारे में क्या कहा?
राहुल गांधी ने संविधान को हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार बताया और इसकी रक्षा को गणतंत्र की रक्षा माना।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले