संजय दत्त का विवादित गानों में योगदान: गैंगस्टर इमेज को मजबूत बनाने के लिए आइटम नंबर

Click to start listening
संजय दत्त का विवादित गानों में योगदान: गैंगस्टर इमेज को मजबूत बनाने के लिए आइटम नंबर

सारांश

क्या संजय दत्त की गैंगस्टर इमेज के पीछे उनके विवादित गाने हैं? जानिए फिल्म 'केडी- द डेविल' के नए गाने 'सरके चुनर तेरी...' के साथ जुड़ी बातें और संजय दत्त के पिछले विवादित गानों के बारे में।

Key Takeaways

  • संजय दत्त की गैंगस्टर इमेज के पीछे विवादित गाने हैं।
  • 'सरके चुनर तेरी...' गाना विवाद में रहा है।
  • गाने के लिरिक्स और दृश्य समाज के लिए चुनौती हैं।
  • संजय दत्त के कई गाने आज भी चर्चा में हैं।
  • गाने का सामाजिक प्रभाव महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संजय दत्त और नोरा फतेही की पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी...' रिलीज होते ही हंगामा खड़ा कर रहा है।

इस गाने को लेकर कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसके चलते इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है। लेकिन गाने के विवाद का मुख्य कारण सिर्फ नोरा फतेही को ही माना जा रहा है, जबकि संजय दत्त भी इस गाने का हिस्सा हैं। हिंदी सिनेमा में संजय दत्त की छवि एक गैंगस्टर के रूप में स्थापित रही है, और जिन फिल्मों में उन्होंने गैंगस्टर या खलनायक की भूमिका निभाई है, वहां अक्सर ऐसे विवादित गाने देखने को मिलते हैं। आज हम संजय दत्त के उन विवादित गानों पर नजर डालेंगे, जिनमें 'सरके चुनर तेरी...' जैसे बोल और दृश्य पहले भी देखने को मिले हैं।

साल 2012 में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'डिपार्टमेंट' में 'डन डन चीनी' गाना फिल्माया गया था, जहां नतालिया कौर ने अपने आकर्षक डांस से सभी को चौंका दिया था। यह गाना 'सरके चुनर तेरी...' से भी ज्यादा बोल्ड था।

साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' में दो ऐसे गाने थे जो समाज के मानदंडों के अनुरूप नहीं थे। पहला 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' और दूसरा 'चोली के पीछे क्या है।' 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' एक 'बैड बॉय' इमेज को दर्शाता है, जबकि 'चोली के पीछे क्या है' के लिरिक्स बेहद विवादास्पद रहे हैं। बावजूद इसके, आज भी इन गानों की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि संजय दत्त के कई रोमांटिक गानों के लिरिक्स भले ही थोड़े रोमांटिक हों, लेकिन फिल्म में उनके कुछ स्टेप्स और एक्सप्रेशन उन्हें विवादित बना देते हैं, जैसे कि 'यलगार' का 'आखिर तुम्हें आना है'। यह गाना रोमांटिक है, लेकिन शर्ट उतारकर भावनाएं व्यक्त करने का तरीका काफी विवादास्पद रहा है।

फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का गाना 'देख ले', जिसे मुमैत खान के साथ फिल्माया गया था, को कैसे भुलाया जा सकता है? गाने में अस्पताल के मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे गाने को फिल्माया गया था। यह गाना भी विवादित और आकर्षक था।

साल 2000 में आई 'जंग' का गाना 'आईला रे लड़की मस्त मस्त' भी काफी चर्चित रहा। यह गाना एक खुशी के पल को दर्शाता है, लेकिन इसकी एक लाइन 'आईला रे लड़की मस्त मस्त है,' काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा, रासकल का 'शेक इट सैयां' भी इस सूची में शामिल है।

Point of View

बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे उनकी गैंगस्टर इमेज भारतीय सिनेमा में विवादों को जन्म देती है। यह महत्वपूर्ण है कि हम इन गानों के सामाजिक प्रभावों पर ध्यान दें।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

गाना 'सरके चुनर तेरी...' क्यों विवादित हुआ?
इस गाने में कुछ दृश्य और लिरिक्स ऐसे हैं जो समाज के मानदंडों के खिलाफ माने जा रहे हैं।
संजय दत्त के कौन से गाने विवादित रहे हैं?
संजय दत्त के गाने 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', 'चोली के पीछे क्या है' और 'डन डन चीनी' विवादित रहे हैं।
क्या इन गानों का आज भी चलन है?
हां, आज भी इन गानों का चलन है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं।
गाने के पीछे क्या संदेश है?
ये गाने अक्सर नकारात्मक किरदारों को हीरो की तरह प्रस्तुत करते हैं, जो कि समाज में गलत संदेश देते हैं।
क्या गाने हटाए जाने से प्रभाव पड़ेगा?
गाने के हटाए जाने से शायद अस्थायी प्रभाव पड़े, लेकिन इससे विवाद का खत्म होना मुश्किल है।
Nation Press