नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' विवाद पर अपनी राय दी, कहा- 'मुझे ये इतना भद्दा नहीं लगा'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' विवाद पर अपनी राय दी, कहा- 'मुझे ये इतना भद्दा नहीं लगा'

सारांश

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' गाने के विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गाना इतना भद्दा हो सकता है। जानिए उनके इस विवाद पर क्या कहना है।

मुख्य बातें

नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' विवाद पर खुलकर बात की।
गाना संजय दत्त के साथ है और विवादित हुआ।
गाने को यूट्यूब से हटाया गया।
नोरा ने कहा कि उन्हें इसकी भद्दापन का अंदाजा नहीं था।
विरोध के चलते फिल्म मेकर्स ने गाने को हटाया।

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री नोरा फतेही वर्तमान में पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद का सामना कर रही हैं। इस गाने में उनके साथ संजय दत्त भी हैं। गाना रिलीज़ होने के बाद से चर्चा में है, जिसे बढ़ते विरोध के चलते मेकर्स ने यूट्यूब से हटा लिया।

दूसरी ओर, गाने के बोल और डांस स्टेप्स को कई लोग अश्लील मान रहे हैं और विरोध कर रहे हैं। इस बीच, नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है।

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती हैं, "तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था। मैंने यह गाना इसलिए किया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े अभिनेता संजय दत्त हैं। मुझे फिल्म मेकर्स पर भी काफी भरोसा था, इसलिए मैं इस गाने को करने के लिए तैयार हो गई। जब मैंने यह गाना शूट किया तो मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है, लेकिन जब मैंने इसे हिंदी में सुना तो मुझे समझ में आया कि यह बेहद भद्दा है।"

इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, "मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई यह सोचे कि मैं इस चीज का समर्थन करती हूं। जो भी विरोध हुआ है, उसके लिए मैं धन्यवाद देती हूं, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म मेकर्स ने आखिरकार उस गाने को हटा दिया।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं सभी से यह अनुरोध करती हूं कि कृपया उस गाने को आगे शेयर करना बंद करें, क्योंकि ऐसा करके आप उसे बेवजह और प्लेटफॉर्म दे रहे हैं। दूसरी ओर, मैं यह भी देख रही हूं कि कुछ लोग इस मौके का उपयोग मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाने के लिए कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

नोरा ने अंत में लिखा, "खैर, मैं और मेरी टीम आगे ऐसे मामलों में और ज्यादा सावधानी बरतेंगे। लेकिन, मैं फिर से स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे उस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने उस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी इमेज के साथ उसे इस्तेमाल करने की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोरा फतेही ने किस गाने के विवाद पर बात की?
नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के विवाद पर अपनी राय रखी।
गाना किस फिल्म से है?
'सरके चुनर' गाना पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डेविल' से है।
गाने को क्यों हटाया गया?
गाने के अश्लील बोल और डांस स्टेप्स के विरोध के चलते इसे यूट्यूब से हटा दिया गया।
नोरा फतेही ने गाने पर क्या कहा?
नोरा ने कहा कि उन्हें गाने की भद्दापन का कोई अंदाजा नहीं था।
क्या नोरा फतेही ने गाने का समर्थन किया?
नोरा ने स्पष्ट किया कि वह गाने का समर्थन नहीं करतीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले