शाहनवाज हुसैन: राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव में होंगे जीरो पर आउट

Click to start listening
शाहनवाज हुसैन: राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव में होंगे जीरो पर आउट

सारांश

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल मुद्दाविहीन हैं और हर चुनाव में उनकी पार्टी का बुरा हाल होता है। उनकी भविष्यवाणियाँ बंगाल चुनाव में जीरो आउट होने की हैं।

Key Takeaways

  • राहुल गांधी पर शाहनवाज हुसैन की कड़ी टिप्पणी
  • बंगाल चुनाव में जीरो आउट होने की भविष्यवाणी
  • कांग्रेस पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए गए
  • तेल और गैस की कीमतों पर भाजपा का नियंत्रण
  • फारूक अब्दुल्ला पर हमले की निंदा

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे मुद्दाविहीन नेता बन गए हैं। संसद को उन्होंने अखाड़ा बना दिया है। पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है और हर चुनाव में उनकी पार्टी का बुरा हाल होता है।

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट होंगे, असम में सिंगल डिजिट पर रहेंगे और पीएम मोदी को अपमानित करने का परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।

तेल और गैस संकट पर भाजपा नेता ने कहा कि देश और दुनिया में तेल और गैस का संकट है। कई देशों में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। गैस की कमी भी एक समस्या बन चुकी है, लेकिन ऐसे समय में भी भारत ने तेल और गैस की कीमतों को बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस नाजुक समय में कांग्रेस पार्टी 2011 वाला पोस्टर जारी कर रही है, जो जनता में पैनिक पैदा कर रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए। कोरोना के दौरान पीएम मोदी ने स्थिति को संभाला था। मैं देखता हूं और यह कहना चाहता हूं कि जब तक पीएम मोदी हैं, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पीएम जनता की चिंता करते हैं और विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना है।

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद में खारिज होने पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद को मजाक समझ लिया है। 99 सीटें मिलने पर क्या उनकी मर्जी से संसद चलेगा? लोकसभा स्पीकर नियमों के अनुसार संसद का संचालन करते हैं। जब स्पीकर उन्हें नियंत्रित करते हैं, तो वे अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं। चर्चा के दौरान भाग जाते हैं और संसद को कैद करना चाहते हैं। पीएम मोदी की सीट को घेरने के लिए महिला सांसदों को भेजना। हर विषय पर हंगामा करना राहुल गांधी की आदत बन गई है। इसका जवाब जनता चुनाव में देती है।

सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया है, उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। पूरे देश में गुस्सा है और इसका जवाब जनता उन्हें देगी।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि यह दुखद है। वे एक वरिष्ठ नेता हैं, उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी कहता है कि वह कई वर्षों से उन्हें मारना चाहता है। हम पूर्व सीएम की लंबी उम्र की दुआ करते हैं।

Point of View

यह देखने वाली बात होगी।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

राहुल गांधी के खिलाफ शाहनवाज हुसैन का क्या कहना है?
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दाविहीन हैं और बंगाल विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट होंगे।
क्या शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर कोई आरोप लगाया?
हाँ, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों में पैनिक पैदा कर रही है और भाजपा ने तेल और गैस की कीमतों को नियंत्रित किया है।
राहुल गांधी का संसद में क्या व्यवहार है?
हुसैन का कहना है कि राहुल गांधी संसद को मजाक समझते हैं और हर विषय पर हंगामा करते हैं।
क्या ममता बनर्जी पर कोई आरोप लगाए गए?
हाँ, हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया है।
फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के बारे में क्या कहा गया?
हुसैन ने इसे दुखद बताते हुए निंदा की और पूर्व सीएम की लंबी उम्र की दुआ की।
Nation Press