10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर राजनीति गरमा गई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर राजनीति गरमा गई है?

सारांश

शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस इसे मुस्लिम वोटरों को आकर्षित करने का प्रयास मान रही है। भाजपा के नेता अमित साटम ने कांग्रेस पर निशाना साधा, आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

मुख्य बातें

शाहरुख खान को 'जवान' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
कांग्रेस ने इसे मुस्लिम वोटर रिझाने का प्रयास बताया।
अमित साटम ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया।
कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का विश्वास है।

मुंबई, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस इसे मुस्लिम वोटरों को आकर्षित करने का एक प्रयास बता रही है, जिसके जवाब में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

अमित साटम ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ऐसी ही राजनीति की है, यही वजह है कि उन्हें ऐसा लग रहा है। उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे नया मुद्दा खोजने की कोशिश कर रहे हैं। उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

साटम ने यह भी कहा कि कांग्रेस जो गलतियां करती है, वही अब भाजपा में खोजने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने आज तक कोई अच्छा काम नहीं किया है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है।'

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर साटम ने कहा कि राहुल सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने पहले भी हाइड्रोजन बम का जिक्र किया था, लेकिन आज तक कुछ हासिल नहीं किया। राहुल गांधी एक बार फिर असली मुद्दे से भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को नजरअंदाज कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस को जनता राजनीति से हटा देगी। कांग्रेस के नेता कभी भी कुछ भी बोल देते हैं।

अमित ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जनता में झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं और असली मुद्दे से भटका देते हैं।

बिहार चुनाव पर साटम ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में बन सकती है। जनता को एनडीए पर पूरा विश्वास है और उसी विश्वास के आधार पर हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। विपक्ष पूरी तरह से साफ होने जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय राजनीति में भी एक नया मोड़ ला सकता है। भाजपा और कांग्रेस के बीच की यह लड़ाई दर्शाती है कि राजनीतिक दल कैसे मुद्दों को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शाहरुख खान को पुरस्कार क्यों मिला?
उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, जो उनकी अदाकारी को मान्यता देता है।
कांग्रेस ने इस पुरस्कार पर क्या प्रतिक्रिया दी?
कांग्रेस ने इसे मुस्लिम वोटरों को आकर्षित करने का प्रयास बताया है।
अमित साटम ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे भाजपा पर गलत काम करने का आरोप लगा रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले