10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कांग्रेस नेता असलम शेख का कंगना रनौत पर कड़ा जवाब, 'भाजपा सांसद को अपनी स्थिति समझनी चाहिए'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कांग्रेस नेता असलम शेख का कंगना रनौत पर कड़ा जवाब, 'भाजपा सांसद को अपनी स्थिति समझनी चाहिए'

सारांश

कांग्रेस नेता असलम शेख ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने महिला सुरक्षा और राजनीति में सही व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य बातें

कंगना रनौत और राहुल गांधी के बीच का राजनीतिक विवाद महिला सुरक्षा पर असलम शेख का जोर भाजपा सांसदों की जिम्मेदारी का सवाल राजनीतिक बयानबाजी का समाज पर प्रभाव

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता असलम शेख ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर तीखा जवाब दिया है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद को अपने बारे में भी जानने की आवश्यकता है। उन्हें ज्यादा पीछे जाने की आवश्यकता नहीं है। यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनका बयान कितना महत्व रखता है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पार्टी जब टिकट देती है, तब व्यक्ति के बारे में जानकारी लेती है कि उसने किस तरह से काम किया है और किस प्रकार सेवा की है। भाजपा को मैं बधाई दूंगा कि उन्होंने उनके पुराने वीडियो को देखकर उन्हें प्रमोट किया है। इससे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। इसी तरह के बयान आते रहेंगे।

अहिल्यानगर में हुए एसिड अटैक की घटना पर असलम शेख ने कहा कि सरकार चलाने वालों की मानसिकता में महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी साफ नजर आती है। अगर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए, और एक महीने के भीतर अदालत में मुकदमा चलाकर उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं और दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है, और सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। चुनाव के समय पैसे देकर वोट लिए जाएंगे, लेकिन महिलाएं उनका साथ छोड़ देंगी।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से कहा है कि राहुल गांधी का व्यवहार सही नहीं है। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। राहुल किसी से भी बात करते समय तू-तड़ाक करते हैं। उनका सदन में बयान उचित नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो राजनीतिक विमर्श को आगे बढ़ाती है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?
कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार महिला सांसदों के लिए असहज है और उनका सदन में बयान उचित नहीं है।
असलम शेख ने कंगना के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
असलम शेख ने कहा कि भाजपा सांसद को अपने बारे में भी जानना चाहिए और उनके बयान की वैल्यू पर सवाल उठाए।
एसिड अटैक पर असलम शेख का क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले