22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शेखपुरा में तीन देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शेखपुरा में तीन देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद हुए?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, शेखपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद किए हैं। एसटीएफ की एसओजी टीम ने अरियरी और कुसुम्भा क्षेत्रों में छापामारी की, जिससे चुनावी माहौल को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
तीन देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद।
अब्दूल सम्मद खान ने मतदाताओं में भय फैलाने के लिए हथियार रखे थे।
पुलिस प्रशासन की सक्रियता से चुनावी माहौल सुरक्षित करने का प्रयास।
भागे हुए अपराधियों की तलाश जारी।

शेखपुरा, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शेखपुरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। एसटीएफ की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अरियरी और कुसुम्भा थाना क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान दो स्थानों से तीन देशी कट्टे और 17 कारतूस बरामद किए गए हैं।

शेखपुरा में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जो चुनाव के दौरान उन लोगों पर नजर रख रही है जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इस टीम में बिहार एसटीएफ की एसओजी टीम और कई थाना प्रभारी एवं कर्मी शामिल हैं।

इस क्रम में, टीम ने कार्रवाई करते हुए अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला के घर से एक देशी कट्टा और 10 कारतूस बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तार अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला ने बताया कि ये हथियार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में भय पैदा करने के इरादे से रखे गए थे।

इसी दौरान मिली एक अन्य सूचना पर टीम ने कुसुम्भा थाना क्षेत्र के देवले गांव स्थित तीन गछिया पीपल पेड़ के पास घेराबंदी की। यहां कुछ अज्ञात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस को देखते ही चार अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि, तलाशी के दौरान घटनास्थल से दो देशी कट्टे और 7 कारतूस बरामद किए गए।

शेखपुरा पुलिस बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

शेखपुरा एसएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार गांव-गांव में गश्त कर रही है। मुखबिर से जहां भी सूचना मिलती है, टीम तुरंत कार्रवाई कर रही है। विधानसभा चुनाव को स्वच्छ और स्वतंत्र वातावरण में कराने के उद्देश्य से स्पेशल टीम का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि देवले गांव में भागे अपराधियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की सक्रियता और अवैध गतिविधियों पर नज़र रखना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सके। समाज की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाना चाहिए।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेखपुरा में कितने कट्टे बरामद हुए?
शेखपुरा में तीन देशी कट्टे बरामद हुए हैं।
इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या था?
इस कार्रवाई का उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव को सुरक्षित और स्वतंत्र बनाना है।
अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला कौन है?
अब्दूल सम्मद खान उर्फ लल्ला धनकौल का निवासी है, जिसके पास से एक कट्टा और 10 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने कितने कारतूस बरामद किए?
पुलिस ने कुल 17 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी?
पुलिस भागे हुए अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले