8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शिल्पा शेट्टी ने मकर संक्रांति पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शिल्पा शेट्टी ने मकर संक्रांति पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किया?

सारांश

शिल्पा शेट्टी ने मकर संक्रांति पर भगवान जगन्नाथ के दर पर पहुंचकर अद्भुत अनुभव साझा किया। उनके साथ उनकी मां भी थीं, और इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के विशेष आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद दिलचस्प है।

मुख्य बातें

शिल्पा शेट्टी ने मकर संक्रांति पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।
उनके साथ उनकी मां भी थीं।
मंदिर में विशेष आयोजन और 56 भोग अर्पित किए गए।
शिल्पा का अनुभव भावुक और प्रेरणादायक था।
कानूनी मामलों के चलते उनकी यात्रा पर पाबंदी है।

पुरी, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उलझी हुई अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में दर्शन किए।

शिल्पा शेट्टी को अपनी मां सुनंदा के साथ मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। उनका दर्शन करने का अनुभव अत्यंत भावुक रहा। उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि इस खास दिन भगवान जगन्नाथ के अद्भुत दर्शन का अवसर उन्हें मिला।

शिल्पा और उनकी मां इस अवसर पर पीले रंग के सूट में नजर आईं। पहले उन्होंने मंदिर के बाहर स्थित दीपस्तंभ का दर्शन किया और फिर गर्भगृह में जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। मकर संक्रांति के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष आयोजन होता है, जिसमें भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं, जिसमें तिल और मौसमी सब्जियों से बनी खिचड़ी विशेष होती है।

मीडिया से बातचीत में शिल्पा ने कहा कि आज के दिन दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर प्रशासन का विशेष धन्यवाद अदा किया, क्योंकि उनकी सहायता से उन्हें भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का अवसर मिला।

यह पहली बार नहीं है कि शिल्पा को विभिन्न मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया है। वे अक्सर मथुरा, वृंदावन, शिरडी और लालबाग के राजा के दर्शन के लिए जाती हैं। पिछले साल नवंबर में, अभिनेत्री ने साईं बाबा की कफनी और पादुका अपने घर लाकर भव्य आयोजन किया था। साईं बाबा की कफनी और पादुका को घर लाना और पूजन करना बहुत शुभ माना जाता है। शिल्पा ने कृतज्ञता और प्रेम से भरी भावना के साथ अपने परिवार के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फंसे हैं। कोर्ट ने अभिनेत्री की देश से बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा दी है। हालांकि उन्होंने इवेंट के लिए बाहर जाने के लिए कोर्ट में याचिका डाली थी, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि पहले 60 करोड़ रुपए वापस करें और फिर कहीं भी जाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह अनुभव उन्हें मानसिक शांति प्रदान कर सकता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिल्पा शेट्टी ने किस मंदिर में दर्शन किया?
उन्होंने पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किया।
मकर संक्रांति पर मंदिर में क्या विशेष आयोजन होता है?
मकर संक्रांति पर भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं, जिसमें खिचड़ी विशेष होती है।
शिल्पा शेट्टी के साथ कौन थी?
वे अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ थीं।
क्या शिल्पा शेट्टी के बाहर जाने पर पाबंदी है?
हाँ, कोर्ट ने उन्हें देश से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है।
शिल्पा शेट्टी के पति का नाम क्या है?
उनके पति का नाम राज कुंद्रा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले