स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में शिवपुरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Click to start listening
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में शिवपुरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सारांश

शिवपुरी में आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए हजारों मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे सेवा का प्रतीक बताया।

Key Takeaways

  • निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
  • शिविर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया।
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा पहुंच सुदृढ़ की गई।
  • समर्पण और सेवा की भावना को उजागर किया।

नई दिल्ली, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दृष्टिकोण और मार्गदर्शन में शिवपुरी की पावन भूमि पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर ने सेवा एवं समर्पण का एक नया अध्याय लिखा है। १७ से २४ मार्च तक चले इस भव्य चिकित्सा शिविर को “एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़ा निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप” के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है।

यह रिकॉर्ड केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि सामूहिक सेवा भावना, उत्कृष्ट प्रबंधन, और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस विशाल शिविर में हजारों मरीजों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श, आधुनिक जांच, आवश्यक दवाइयां और जटिल उपचार सेवाएं प्रदान कीं, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला।

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह रिकॉर्ड केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि हमारे संकल्प की सिद्धि है जिसमें ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना निहित है। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। शिवपुरी की जनता का स्नेह, डॉक्टरों का समर्पण और स्वयंसेवकों की सेवा भावना ने इस कीर्तिमान को संभव बनाया है। यह उपलब्धि न केवल शिवपुरी, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब, सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, और स्वयंसेवकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

शिवपुरी में आयोजित इस मेगा मेडिकल कैंप की विशेषता यह रही कि एक ही छत के नीचे मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तृत प्रबंध किया गया। यहाँ नेत्र, दंत, हड्डी जैसी जटिल बीमारियों के निदान से लेकर उन्नत चिकित्सा परामर्श और निःशुल्क हाई टेक रोबोटिक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ टीमों और सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ इस शिविर ने यह सुनिश्चित किया कि सभी मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले। इस पहल ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ किया, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए चिकित्सा के नए द्वार भी खोले।

Point of View

बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भी एक नई उम्मीद जगाता है। इसे एक मॉडल के रूप में देखा जा सकता है, जो भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

इस शिविर में कितने मरीजों को उपचार मिला?
इस शिविर में हजारों मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।
कब से कब तक यह शिविर चला?
यह शिविर १७ से २४ मार्च तक आयोजित किया गया था।
इसे किसने मान्यता दी है?
इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है।
क्या इस शिविर में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी थी?
हाँ, शिविर में निःशुल्क हाई टेक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध थी।
कौन-कौन से विशेषज्ञ चिकित्सक इस शिविर में शामिल थे?
इस शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल थे।
Nation Press