26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिद्धार्थनगर में सौतेली मां ने बिंदी गिराने पर अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिद्धार्थनगर में सौतेली मां ने बिंदी गिराने पर अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी?

सारांश

क्या एक सौतेली मां ने अपनी तीन साल की बेटी की बर्बरता से हत्या कर दी? इस दिल दहला देने वाली घटना में, सिद्धार्थनगर में एक मासूम की जान केवल एक बिंदी गिराने पर ले ली गई। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

सौतेली मां ने अपनी बेटी की हत्या की।
बच्ची की उम्र केवल 3 साल थी।
पुलिस ने 48 घंटे में मामले का खुलासा किया।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।
यह घटना समाज में संज्ञान लेने की आवश्यकता दर्शाती है।

सिद्धार्थनगर, 9 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। आपने फिल्मों में सौतेली मां द्वारा बच्चों पर अत्याचार की कई कहानियां देखी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली सच्चाई सामने आई है, जिसने मां कहलाने वाले रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा में 7 दिसंबर को केवल 3 साल की मासूम श्रेया की सौतेली मां ने उसकी हत्या कर दी, क्योंकि बच्ची ने उसकी बिंदी गिरा दी थी।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महेश अग्रहरी अपनी दूसरी पत्नी खुशी के पास बेटी श्रेया को छोड़कर खलीलाबाद जा रहे थे। बेंवा चौराहे पर पहुंचते ही खुशी का फोन आया कि बेटी की तबीयत बहुत खराब है, जल्दी घर आ जाओ। महेश जब घर लौटा तो श्रेया के शरीर पर चोट के गहरे निशान देखकर सन्न रह गया। आनन-फानन में वह बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गया, जहां डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया।

महेश को शक हुआ कि उसकी दूसरी पत्नी ने ही बेटी को मारा-पीटा है। उसने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में खुशी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने कहा कि बच्ची ने उसकी बिंदी गिरा दी थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से बच्ची को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

डुमरियागंज सीओ बृजेश वर्मा ने कहा कि आरोपी महिला खुशी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक दुपट्टा भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसे सख्ती से निपटने की जरूरत है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में आरोपी कौन है?
आरोपी महिला का नाम खुशी है, जो श्रेया की सौतेली मां हैं।
क्या आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है?
हां, आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है।
इस घटना की जांच कैसे की गई?
पुलिस ने 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 घंटा पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले