27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा?

सारांश

बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आई है, जब तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एनडीए सरकार की खामियों को उजागर किया है। जानिए इस मामले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

बिहार में दुष्कर्म की घटनाएँ बढ़ रही हैं।
तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी दी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पटना, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले ने सियासत को गर्म कर दिया है। इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर सरकार को घेरा है।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा।

तेजस्वी यादव ने लिखा, "गोपालगंज में अब फिर डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म। एनडीए राज में बिहार की बच्चियाँ एकदम असुरक्षित हैं। समूचे बिहार के लिए ये “आपातकालीन परिस्थिति” है। सत्ता संरक्षित प्रतिदिन होने वाली ये आपराधिक घटनाएँ असहनीय, पीड़ादायक, डरावनी और सिहरन पैदा करने वाली हैं।"

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, "मशीन और मशीनरी के दम पर जीती मदमस्त एनडीए सरकार को जागना होगा। बड़बोले नेता-मंत्री विपक्ष की बजाय जनहितार्थ अपने कामकाज, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।" उन्होंने लिखा कि संभलो, तंत्र से जीती सरकार, करो अपराधी दानवों का संहार, बचाओ बेटियों की जान।

दरअसल, बिहार के गोपालगंज में कथित तौर पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है। यहां डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई भी की गई है। पिटाई के बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी की पहचान यूपी के बिजनौर के रहने वाले मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि सरकार को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और समाज में सुरक्षा का माहौल बने।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोपालगंज में दुष्कर्म की घटना कब हुई?
यह घटना हाल ही में, 27 जनवरी को गोपालगंज में हुई।
क्या इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसकी पिटाई भी की गई है।
बच्ची की हालत कैसी है?
बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि एनडीए सरकार की नीतियाँ बच्चियों की सुरक्षा के लिए असुरक्षित हैं।
क्या सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है?
सरकार की प्रतिक्रिया की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले