एनडीए की जीत से तेजस्वी यादव की चिंता, कपिल देव अग्रवाल का तीखा जवाब

Click to start listening
एनडीए की जीत से तेजस्वी यादव की चिंता, कपिल देव अग्रवाल का तीखा जवाब

सारांश

लखनऊ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनडीए की राज्यसभा चुनाव में जीत से तेजस्वी चिंतित हैं। जानें क्या कहा मंत्री ने।

Key Takeaways

  • कपिल देव अग्रवाल ने तेजस्वी यादव की चिंताओं का जवाब दिया।
  • एनडीए की राज्यसभा चुनाव में जीत पर चर्चा।
  • विपक्ष की स्थिति पर विचार।
  • कर्नाटक के मंत्री का विवादास्पद बयान।

लखनऊ, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की क्लीन स्विप से तेजस्वी यादव चिंतित हैं।

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत और महागठबंधन की हार पर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि यदि कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो उनकी जीत सुनिश्चित थी।

कपिल देव अग्रवाल ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष की स्थिति इतनी दयनीय है कि न तो उनके पास अपने कार्यकर्ताओं को रोकने की क्षमता है और न ही वे अपने लोगों को एकजुट रख सकते हैं। वे लगातार खरीद-फरोख्त में लगे रहते हैं। जब टिकट पैसे लेकर दिए जाएंगे, तो जो व्यक्ति पैसा देकर विधायक बनता है, वह उस विधायकी का मालिक बन जाता है। उनके पास अपनी पार्टी पर नियंत्रण नहीं है। तेजस्वी यादव मानसिक तनाव में हैं और उन्हें अपनी पार्टी के भीतर नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा संघ को 'देश की सबसे भ्रष्ट संस्था' कहे जाने पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पुत्र ने संघ को कब देखा है। वे अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति इसी कारण से खराब है। ऐसे संगठन पर टिप्पणी करना, जिसे पूरी दुनिया जानती है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक स्वयंसेवी संगठन है, बिल्कुल गलत है। यहां भ्रष्टाचार का कोई सवाल नहीं है। यह एक समाजसेवी संगठन है।

एलपीजी संकट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार विपरीत परिस्थितियों में भी गैस, ईंधन और एलपीजी की सप्लाई को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सपा केवल बिना जानकारी के टिप्पणियां कर रही है। मुझे लगता है कि अगर पीएम मोदी के अलावा कोई और पीएम होता, तो हम देश की इस स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। कोरोना काल में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सरकार संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Point of View

NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

कपिल देव अग्रवाल ने तेजस्वी यादव के बयान पर क्या कहा?
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव एनडीए की जीत से परेशान हैं और विपक्ष की स्थिति बहुत खराब है।
तेजस्वी यादव ने एनडीए की जीत पर क्या टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता, तो उनकी जीत सुनिश्चित थी।
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने संघ को क्या कहा?
उन्होंने संघ को 'देश की सबसे भ्रष्ट संस्था' बताया था, जिस पर कपिल देव ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
Nation Press