क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं? नित्यानंद राय का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं? नित्यानंद राय का बयान

सारांश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भले ही तेजस्वी यादव महागठबंधन के उम्मीदवार बने हों, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। जानिए इस पर राय के अन्य महत्वपूर्ण विचार।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
नित्यानंद राय का कहना है कि जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।
बिहार में एनडीए की सरकार बनने की संभावना।
महागठबंधन के भीतर असहमति की स्थिति।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तेजस्वी यादव की आलोचना।

पटना, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भाजपा के नेता नित्यानंद राय ने महागठबंधन के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तो बन सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपसी रस्साकसी के बाद महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार स्वीकार किया है, उससे बिहार की जनता वाकिफ है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री का चयन जनता करती है और जनता पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास पर भरोसा करती है। नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार की जनता ने 20 साल से स्वीकारा ही नहीं है, सराहा भी है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर गलती से भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बन गई तो फिर से बिहार में जंगलराज का दौर वापस लौट आएगा। बिहार फिर से 1990 से 2005 के दौर में वापस चला जाएगा।

उन्होंने कहा कि हकीकत है कि दबाव और धमकी के जरिए तेजस्वी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तो बन गए हैं, लेकिन महागठबंधन के लोग ही उन्हें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

तेजस्वी यादव के 'खुद भी भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे तो उन पर कार्रवाई होगी' वाले बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि भ्रष्टाचार में वह खुद भी और उनका पूरा परिवार लिप्त है। ऐसे में वे सजा देने की शुरुआत खुद से करें और इसके बाद अपने परिवार के लोगों को सजा दें।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दावा करते हुए कहा कि 14 नवंबर को एक बार फिर से एनडीए का विजय पताका पूरे बिहार में फहराएगा और महागठबंधन की करारी शिकस्त तय है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां जनता के विश्वास को बनाए रखना जरूरी है। हालात चाहे जैसे भी हों, जनता की राय ही अंतिम होती है।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं?
नित्यानंद राय के अनुसार, तेजस्वी यादव को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन बिहार की जनता उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।
नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के उम्मीदवार तो बन सकते हैं, लेकिन जनता का समर्थन नहीं मिलेगा।
क्या बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी?
नित्यानंद राय ने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले