27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम के रूप में उम्मीदवार घोषित किया है। यह कदम चुनावी माहौल को और भी रोचक बना देता है। जानें क्या है इस फैसले के पीछे का कारण और बिहार के लोगों की उम्मीदें।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया है।
मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
महागठबंधन के इस कदम से चुनावी माहौल में गर्मी आई है।
बिहार के लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।
बेरोजगारी और सामाजिक मुद्दे प्रमुख हैं।

पटना, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। इसके साथ ही, मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करनी होगी। पिछले चुनाव में हम लोग थोड़े सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाए थे। इस बार हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार ही नहीं, पूरे देश की हालत खराब है। उन्होंने भाजपा पर धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर प्रदेश के चुनाव में उनका मॉडल अलग होता है और उसी मॉडल के जरिए वे चुनाव मैदान में जाते हैं। भाजपा झूठे वादे और विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता पाना चाहती है। आज बिहार में बेरोजगारी बढ़ गई है। छात्र, युवा, किसान, महिलाएं और आम लोग परेशान हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। प्रदेश में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच है।

संपादकीय दृष्टिकोण

भाजपा की रणनीतियां और एनडीए का प्रतिरोध भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन ने किसे मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया?
महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है।
मुकेश सहनी को किस पद के लिए उम्मीदवार चुना गया है?
मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार चुना गया है।
बिहार चुनाव के पहले और दूसरे चरण की तारीखें क्या हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
वोटों की गिनती कब होगी?
वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस गठबंधन का हिस्सा हैं?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले