30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को होगा रिलीज़, जानें सभी जानकारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को होगा रिलीज़, जानें सभी जानकारी

सारांश

त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को रिलीज़ होने वाला है। इस गाने में राकेश मिश्रा की आवाज़ और त्रिशा का ग्लैमरस लुक देखने को मिलेगा। जानें इस गाने के बारे में और क्या खास है।

मुख्य बातें

गाना: अपने दम पे जीता हूं रिलीज़ तिथि: 6 मार्च कलाकार: त्रिशा कर मधु, राकेश मिश्रा लिरिक्स: रजनीश चौथरी यूट्यूब चैनल: सवेरा म्यूजित वर्ल्ड

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री और डांसर त्रिशा कर मधु हमेशा अपनी नई फिल्मों और गानों के कारण चर्चा में रहती हैं।

अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने नए गाने का प्रमोशन कर रही हैं।

उन्होंने अपने आने वाले गाने के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "शुक्रवार सुबह एक अलग अंदाज में पूरा वीडियो देखें, अपने दम पे जीता हूं।" इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। दर्शक इस एल्बम के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गाने 'अपने दम पे जीता हूं' में त्रिशा कर मधु के साथ राकेश मिश्रा भी नजर आएंगे। यह गाना शुक्रवार सुबह 7 बजे 'सवेरा म्यूजित वर्ल्ड' यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इस एल्बम में राकेश मिश्रा की अद्भुत आवाज सुनने को मिलेगी। गाने के बोल रजनीश चौथरी ने लिखे हैं।

टीजर वीडियो की शुरुआत एक शेर की दहाड़ से होती है, जिसके बाद राकेश की बाइक पर शानदार एंट्री होती है। इसके बाद त्रिशा कर मधु का आकर्षक लुक भी देखने को मिलता है।

त्रिशा कर मधु भोजपुरी सिनेमा की एक चर्चित और बोल्ड अभिनेत्री हैं, जिनकी खूबसूरती और डांस मूव्स के दीवाने फैंस हैं। वह एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं।

त्रिशा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, और अरविंद अकेला कल्लू जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं और फैंस के लिए खूबसूरत फोटो और वीडियो साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिशा कर मधु का नया गाना कब रिलीज होगा?
त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को रिलीज होगा।
गाने में कौन-कौन से कलाकार हैं?
गाने में त्रिशा कर मधु के साथ राकेश मिश्रा भी नजर आएंगे।
गाने के लिरिक्स किसने लिखे हैं?
गाने के लिरिक्स रजनीश चौथरी ने लिखे हैं।
गाना किस यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा?
गाना 'सवेरा म्यूजित वर्ल्ड' यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।
त्रिशा कर मधु का जन्म कब हुआ?
त्रिशा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले