30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या त्रिशा कर मधु ने साड़ी में भोजपुरी ठुमके लगाकर दर्शकों को किया कायल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या त्रिशा कर मधु ने साड़ी में भोजपुरी ठुमके लगाकर दर्शकों को किया कायल?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की यशस्वी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु का नया इंस्टाग्राम वीडियो उनकी अदाओं और डांस के लिए चर्चा का विषय बन गया है। जानिए कैसे उन्होंने साड़ी में ठुमके लगाकर दर्शकों का दिल जीता और अपने एक्सप्रेशंस से सबको मोहित किया।

मुख्य बातें

त्रिशा कर मधु का डांस और अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर उनकी रील्स ने धूम मचाई है।
भोजपुरी गानों में उनका प्रदर्शन अद्भुत है।

मुंबई, 18 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध और आकर्षक अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो गानों पर रील्स बनाकर पोस्ट की, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में वह डांस और अभिनय की कला का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। पहले वीडियो में वह साड़ी पहनकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे वीडियो में गाड़ी में बैठकर अपने एक्सप्रेशंस से दर्शकों को मोहित कर रही हैं। इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स का ध्यान खींचा और फैंस ने उनके अंदाज और परफॉर्मेंस की भरपूर सराहना की।

पहले वीडियो में त्रिशा कर मधु 'पतरे कमरिया बा' गाने पर बेहतरीन डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वह साड़ी में ठुमके लगा रही हैं। उनकी डांस स्टेप्स और अदाएं अद्भुत हैं, जो गाने के म्यूजिक और बीट के साथ पूरी तरह मेल खा रही हैं। यह गाना शैलेन्द्र गौतम और शिवानी सिंह ने गाया है, जबकि इसके बोल राहुल खरवार ने लिखे हैं। म्यूजिक श्याम साइम का है और इसका कंपोजिशन भी राहुल खरवार ने किया है।

त्रिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

दूसरे वीडियो में त्रिशा कर 'शीला हउ का' गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह गाड़ी में बैठी हुई हैं और अपने एक्सप्रेशंस के जरिए गाने की भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचा रही हैं। वीडियो में उनकी अदाओं और चेहरे के हावभाव ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। यह गाना चंद जी और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसके बोल मनु साहू ने लिखे हैं। म्यूजिक सतेन्द्र जी का है और इसका कंपोजिशन और मिक्सिंग गौरव रोशन ने की है।

वीडियो में त्रिशा का स्टाइलिश और आकर्षक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा है, और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिशा कर मधु कौन हैं?
त्रिशा कर मधु भोजपुरी सिनेमा की एक प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्री हैं।
उनका नया वीडियो किस गाने पर है?
उनका नया वीडियो 'पतरे कमरिया बा' और 'शीला हउ का' गानों पर है।
वीडियो में त्रिशा का क्या अंदाज है?
वीडियो में त्रिशा साड़ी में ठुमके लगाते हुए और गाड़ी में बैठकर अपने एक्सप्रेशंस से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले