26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या त्रिशा कर ने 'पहली पहली बार मोहब्बत' से लेकर 'मजनूआ पर भीड़' तक शानदार रील बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या त्रिशा कर ने 'पहली पहली बार मोहब्बत' से लेकर 'मजनूआ पर भीड़' तक शानदार रील बनाई?

सारांश

त्रिशा कर मधु ने हाल ही में दो नए वीडियो पोस्ट किए हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हैं। उनके डांस मूव्स और लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। जानिए क्या खास है इन वीडियो में!

मुख्य बातें

त्रिशा कर का नया वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भोजपुरी कलाकारों का प्रभाव बढ़ रहा है।
त्रिशा के लुक और एक्सप्रेशंस ने फैंस को प्रभावित किया।

नई दिल्ली, 24 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सोशल मीडिया का जादू अभी के समय में बहुत ही प्रभावी हो रहा है। हर दिन कोई न कोई एक्ट्रेस अपने नए वीडियो या लुक से फैंस का ध्यान खींचती हैं। इन्हीं में से एक नाम है त्रिशा कर मधु, जो अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो साझा किए हैं, जिन्हें फैंस ने काफी सराहा है। इन वीडियो में उनके लुक और एक्सप्रेशंस को फैंस ने बेहद पसंद किया है।

पहले वीडियो में त्रिशा कर ने ‘पहली पहली बार मोहब्बत की है’ गाने पर लिप सिंक किया है। यह वीडियो उन्होंने छत पर शूट किया है और बैकग्राउंड में तेज हवा चल रही है, जिसमें उनकी साड़ी का पल्लू लहराता नजर आ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने मल्टीकलर साड़ी पहनी है, जिसमें पिंक, स्काई ब्लू और ब्लैक रंगों का समावेश है। साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज पहना है। उनका मेकअप काफी चमकदार है और बाल खुले हैं, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक बन गया है।

इस वीडियो की खास बात उनके एक्सप्रेशंस हैं, जो गाने के हर शब्द के अनुकूल हैं। गाने की बात करें, तो ‘पहली पहली बार मोहब्बत की है’ असल में फिल्म ‘सिर्फ तुम’ का है, जो 1999 में रिलीज हुई थी। इस गाने को अलका याग्निक और कुमार सानू ने गाया है। इसके बोल समीर ने लिखे हैं और म्यूजिक मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया है। यह गाना अपने समय का एक सुपरहिट रोमांटिक गाना था और आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं। त्रिशा ने इस गाने पर वीडियो बनाकर एक बार फिर इसे चर्चा में ला दिया है।

अब बात करें उनके दूसरे वीडियो की, तो इसमें त्रिशा कर ने भोजपुरी गाने ‘हमरा मजनूआ पर लईकीन के भीड़ बा’ पर शानदार डांस किया है। इस वीडियो में उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है और उनका मेकअप भी चमकीला है। इस बार भी उनके डांस मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशंस कमाल के हैं।

जहां तक इस गाने की बात है, ‘हमरा मजनूआ पर लईकीन के भीड़ बा’ को एसकेडी राज और शिल्पी राज ने गाया है। इसके बोल अमित आशिक ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन रॉक ने दिया है। इस गाने का निर्देशन दीपक यादव ने किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हो रही इन नई प्रतिभाओं की सराहना करनी चाहिए। त्रिशा कर जैसे कलाकार अपने टैलेंट को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जो इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिशा कर के नए वीडियो में क्या खास है?
त्रिशा कर के नए वीडियो में उनके लुक, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स की तारीफ की जा रही है।
क्या त्रिशा कर ने कोई नया गाना गाया है?
त्रिशा कर ने लिप सिंक किया है, लेकिन उन्होंने खुद गाया नहीं है।
कौन से गाने पर त्रिशा कर ने डांस किया है?
त्रिशा कर ने 'हमरा मजनूआ पर लईकीन के भीड़ बा' गाने पर डांस किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले