26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अनुराग ठाकुर ने ऊना में तिरंगा फहराकर पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अनुराग ठाकुर ने ऊना में तिरंगा फहराकर पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की?

सारांश

ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने तिरंगा फहराया और पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वतंत्रता की अहमियत पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। इस समारोह ने कई राजनीतिक मुद्दों को छेड़ा।

मुख्य बातें

स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को समझना जरूरी है।
प्रगति के लिए हर नागरिक का योगदान आवश्यक है।
पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है।
राहुल गांधी पर उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान बनी है।

ऊना, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के ऊना जिला कार्यालय 'दीप कमल' में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना सदर के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।

सांसद अनुराग ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद मिली है और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में अभूतपूर्व प्रगति की है और विश्व मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लाल किले से दिए गए पीएम मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि अगर दुश्मन हमारी तरफ गलत नजर से देखेगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी यात्रा करें, उन्हें कोई नहीं रोकता, लेकिन वोट चोरी ना करें। उन्होंने सवाल किया कि वायनाड और रायबरेली में क्या हुआ था, इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही वोटों में घुसपैठ करती आई है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव आयोग मतदाता सूची की सफाई करता है तो इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश की प्रगति के लिए पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया अनिवार्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुराग ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर क्या कहा?
उन्होंने स्वतंत्रता की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आजादी लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद मिली है।
राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने क्या आरोप लगाए?
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटों में घुसपैठ करती आई है और राहुल गांधी को अपने पिछले कार्यों का जवाब देना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले