26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर भरोसा खो चुकी है और जनता को गुमराह कर रही है? : जगमोहन आनंद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर भरोसा खो चुकी है और जनता को गुमराह कर रही है? : जगमोहन आनंद

सारांश

भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह लोकतंत्र पर भरोसा खो चुकी है और जनता को गुमराह कर रही है। जानिए उन्होंने क्या कहा और तिरंगा यात्रा के महत्व पर उनके विचार।

मुख्य बातें

तिरंगा यात्रा का आयोजन शहीदों के सम्मान में किया गया।
भाजपा विधायक ने कांग्रेस पार्टी पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं पर जनता को गुमराह करने का आरोप।
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की की बात।
कांग्रेस के नेता और चुनाव आयोग के बीच मतभेद ।

करनाल, 11 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जहाँ हम पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी मार्च निकाल रही है।

उन्होंने कहा कि जहाँ हम देशहित में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष बेबुनियादी मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। मैं राहुल और प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूँ कि वे किस आधार पर चुनाव जीतकर आए थे। हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ खड़ी नजर आती है। मेरा सवाल है कि अगर कांग्रेस नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है। कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनका यह झूठ अधिक दिनों तक नहीं चलने वाला। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर उनकी अपनी पार्टी में भी मतभेद हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के सम्मान में हमने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। वे लोग जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, आज उन्हें याद करने का समय है। देश की समृद्धि और विकास के लिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है।

वहीं, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि आजादी के पर्व को समर्पित यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में आयोजित की गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। हमें खुशी है कि यह कार्यक्रम सफल रहा। मैं उन वीरों को याद करती हूँ, जिन्होंने देश की आजादी दिलाई। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करती हूँ कि उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उस सपने को साकार करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी दलों को अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए। नेताओं को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और बिना तथ्यों के आरोप लगाना लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जगमोहन आनंद ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
जगमोहन आनंद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर भरोसा खो चुकी है और जनता को गुमराह कर रही है।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य क्या था?
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना और देश की एकता को मजबूती प्रदान करना था।
क्या कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है?
जी हां, जगमोहन आनंद ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले