20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चुनाव आयोग पर आरोप की जांच के बजाय भाजपा उसके पीछे खड़ी है? कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चुनाव आयोग पर आरोप की जांच के बजाय भाजपा उसके पीछे खड़ी है? कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़

सारांश

दिल्ली में कांग्रेस की रैली में भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए। सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह आंदोलन संसद से सड़क तक जारी रहेगा। क्या भाजपा वास्तव में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को खतरे में डाल रही है? जानें इस महत्वपूर्ण रैली के बारे में।

मुख्य बातें

भाजपा पर गंभीर आरोप चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल जनता का आंदोलन संविधान की रक्षा की आवश्यकता वोटरों के अधिकारों की सुरक्षा

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें भाजपा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अब जनता को साजिश की समझ आ रही है।

कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने भाजपा के वोट चोरी के आरोपों का खुलासा किया, जिससे जनमानस को यह बात समझ में आ रही है कि भाजपा ने संविधान को कलंकित किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोटरों का अधिकार छीना है। धन के बल पर वोट चोरी हो रही है, वोटर लिस्ट में फेरबदल किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का अधिकार भाजपा और पीएम मोदी ने छीना है। यह देश का दुर्भाग्य है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पीएम मोदी के सामने सरेंडर कर चुका है।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपमानजनक टिप्पणी एक भाजपा की अफवाह है। रैली में ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लग रहे थे।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 70 साल पहले जिस संविधान के चलते लोकतंत्र की स्थापना हुई, उस लोकतंत्र में जनता को सबसे बड़ा अधिकार वोट का दिया गया था।

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की रैली ने यह संदेश दिया है कि हम संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस रैली में राहुल गांधी के साथ लोगों की आवाज उठाई गई।

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि संसद से सड़क तक यह आंदोलन चल रहा है। यदि चुनाव के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो कांग्रेस इसकी लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा के मंत्री, प्रधानमंत्री और सांसद इसके समर्थन में कैसे खड़े हो जाते हैं। जब चुनाव आयोग पर इतने बड़े आरोप लग रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए थी। दुर्भाग्यवश जांच की जगह भाजपा इनके समर्थन में खड़ी है, इसका मतलब यह चोरी एक बड़ी साजिश है।

पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, संविधान पर हमला हो रहा है, इस पर उन्हें जवाब देना होगा।

कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट चोरी इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें विपक्ष ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं। यह दर्शाता है कि लोकतंत्र में सभी पक्षों की अपनी भूमिका होती है और जनता के अधिकारों की सुरक्षा करना आवश्यक है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस की रैली में क्या मुद्दे उठाए गए?
कांग्रेस की रैली में भाजपा पर वोट चोरी और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए।
क्या भाजपा चुनाव आयोग के पीछे खड़ी है?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा चुनाव आयोग के समर्थन में खड़ी है, जिससे इसकी स्वतंत्रता पर सवाल उठते हैं।
रैली में कौन-कौन से नेता शामिल हुए?
रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल हुए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले