16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं से आदिवासियों का जीवन बदल रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं से आदिवासियों का जीवन बदल रहा है?

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना द्वारा 448 आवास का निर्माण विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क , बिजली , पानी की उपलब्धता गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में किट का वितरण आदिवासी समुदाय में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

विदिशा, 4 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर कमजोर जनजातीय परिवारों के लिए आवास का निर्माण किया है। यह आवास प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत बनाए गए हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना’ केवल उन्हें पक्के घर प्रदान नहीं करती, बल्कि उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। केंद्र और राज्य सरकार ने विदिशा जिले में 448 आवास का निर्माण किया है। इन घरों में नल का पानी, बिजली, सड़क और सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

ट्राइबल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संतोष ने बताया कि हमने शुक्रवार को विदिशा जिले के नया गांव और आजाद नगर बस्ती का दौरा किया था। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं में भी सुधार हुआ है। सभी को पीएम जनमन आवास योजना का लाभ मिला है। इसके अलावा पीएम सम्मान निधि, मुफ्त राशन, और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गंज बासौदा के अपर जिलाधिकारी अंकित पटेल ने कहा, "हमने नया गांव और आजाद नगर बस्ती के लोगों से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनके जीवन में बदलाव आया है। शिक्षा, सड़क, बिजली, और पानी जैसी सुविधाएं उनके गांव में पहुंची हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को किट दी जाती है। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत छह हजार रुपए सालाना किसानों को दिए जाते हैं।"

विदिशा जिले की नया गांव की 50 वर्षीय फूलबाई ने बताया कि वह आदिवासी समुदाय से हैं। उनके तीन बेटे हैं, और सभी को जनमन प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का घर मिल गया है। पहले कच्ची टपरी थी, और बारिश के दौरान घर में पानी भर जाता था। उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

22 वर्षीय नेहा ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। उनके पति मजदूरी करते हैं, और उनकी कच्ची टपरी थी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें भी घर मिलेगा, लेकिन पक्के घर मिलने से परिवार खुश है और अन्य सुविधाएं भी अब गांव में उपलब्ध हो रही हैं।

विदिशा जिले के ग्राम पंचायत भटनी, तहसील गंज बासौदा में जनमन आवास योजना के तहत आदिवासियों के लिए 48 मकान बनाए गए हैं। इनमें से 42 परिवारों को मकान मिल चुका है, जबकि छह का अभी निर्माण चल रहा है। आजाद नगर बस्ती में 237 आदिवासी परिवार रहते हैं, जो पूरी तरह से मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इन लोगों ने बताया कि पहले मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। अब गांव में आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसके लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

तहसील गंज मसौदा ग्राम पंचायत भाटनी के सरपंच पति धर्मेंद्र रघुवंशी ने कहा कि यहां की राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से लोगों को काफी मदद मिली है। पहले लोगों को दिक्कत होती थी, लेकिन अब पक्की सड़क बन गई है।

आजाद नगर बस्ती के राम सिंह और एक अन्य युवक ने बताया कि सभी लोग यहां आदिवासी समाज के हैं। पीएम जनमन योजना के तहत आवास मिला है, पक्की सड़कें बन गई हैं, और पास में आंगनबाड़ी खुलने से बच्चे पढ़ाई करने लगे हैं।

आजाद नगर बस्ती ग्राम पंचायत भटनी के सरपंच मिनटि रघुवंशी के पति धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस गांव में 237 लोग रहते हैं, और 48 घर पीएम जनमन आवास के तहत बनाए गए हैं। 42 घर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं, और छह मकान अभी निर्माणाधीन हैं। पहले यहां कोई व्यवस्था नहीं थी। पास में ही पांचवी तक स्कूल भी बन गया है, आरसीसी की सड़क बनाई गई है, और गांव में हर घर में नल से जल की व्यवस्था की जा रही है। पहले कुएं से पानी लाना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद इस काम में कई विकास कार्य हुए हैं। अब लोगों को काम-धंधा भी यहीं मिल जाता है। बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, और हर दिशा से सुविधाएं दी जा रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि कैसे सरकार की योजनाएं आदिवासी समुदाय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने न केवल उन्हें पक्के घर दिए हैं, बल्कि बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान की हैं। यह प्रयास सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना क्या है?
यह योजना कमजोर जनजातीय परिवारों के लिए पक्के घर और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।
विदिशा जिले में कितने आवास बनाए गए हैं?
विदिशा जिले में 448 आवास बनाए गए हैं।
इस योजना से क्या लाभ है?
इस योजना से लोग पक्के घर , बिजली , पानी , और सड़क जैसी सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं।
क्या इस योजना से महिलाओं को भी फायदा हुआ है?
हाँ, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से किट दी जा रही है।
क्या यह योजना सभी जनजातीय परिवारों के लिए है?
यह योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले