फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज टली, विरोध के बावजूद स्थिति अनिश्चित

Click to start listening
फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज टली, विरोध के बावजूद स्थिति अनिश्चित

सारांश

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को टाल दिया गया है। निर्माता विपुल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' पर भी रोक लगाई गई है। जानें इस विवाद के पीछे की कहानी और फिल्म के भविष्य के बारे में।

Key Takeaways

  • फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को टाला गया है।
  • विरोध प्रदर्शन के कारण फिल्म के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के शीर्षक को असंवैधानिक नहीं माना है।
  • फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

मुंबई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जहां एक ओर निर्माता विपुल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर हाईकोर्ट ने एक दिन पहले रोक लगा दी है, वहीं दूसरी ओर विवादों में घिरी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज डेट को स्थगित कर दिया गया है।

दोनों फिल्में शुक्रवार को रिलीज होने वाली थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से इनकी रिलीज पर अस्थायी रोक लग गई है। अब यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' कब रिलीज होगी।

फिल्म में सिंपल का किरदार निभा रही प्रगति तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को टाल दिया गया है। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना है कि मेकर्स ने जानबूझकर ऐसा किया है ताकि फिल्म को हिट कराया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी फिल्म का विरोध जारी है। मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को फिल्म के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। किसान यूनियन का कहना है कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगी, तो विरोध और बढ़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी को साफ किया था कि फिल्म के शीर्षक में कुछ भी असंवैधानिक नहीं है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि फिल्म के शीर्षक से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि किसी फिल्म को केवल शीर्षक के आधार पर असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता है।

फिल्म में लीड भूमिका निभा रही प्रगति तिवारी, जो बिग बॉस का हिस्सा रही हैं, पहले से ही सोशल मीडिया पर एक जाना माना चेहरा हैं। फिल्म को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया था और कहा था कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है।

Point of View

जिसमें न केवल सामाजिक और राजनीतिक पहलू शामिल हैं बल्कि दर्शकों की अपेक्षाएँ भी। यह महत्वपूर्ण है कि निर्माता और निर्देशक इस मामले को समझदारी से संभालें ताकि फिल्म की सफलता सुनिश्चित हो सके।
NationPress
26/02/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज कब होगी?
फिल्म की रिलीज की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
फिल्म के खिलाफ विरोध क्यों हो रहा है?
किसान यूनियन का कहना है कि फिल्म के शीर्षक से यादव समुदाय की छवि खराब होती है।
क्या सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के शीर्षक पर रोक लगाई है?
नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के शीर्षक को असंवैधानिक ठहराने से इनकार किया है।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में प्रगति तिवारी मुख्य भूमिका में हैं, जो पहले बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।
क्या फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' विवादित है?
हाँ, फिल्म को लेकर विभिन्न विवाद और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
Nation Press