6 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वार्षिक फास्टैग की घोषणा से यात्रियों में खुशी का माहौल है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वार्षिक फास्टैग की घोषणा से यात्रियों में खुशी का माहौल है?

सारांश

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वार्षिक फास्टैग की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को समय और पैसे की बचत होगी। यह पहल न केवल सफर को आसान बनाएगी, बल्कि टोल शुल्क में भी राहत प्रदान करेगी। जानिए इस घोषणा पर यात्रियों की क्या राय है।

मुख्य बातें

फास्टैग की वार्षिक घोषणा से यात्रियों को राहत मिलेगी।
समय और पैसे की बचत होगी।
रोजाना यात्रा करने वालों के लिए अधिक लाभ।
टोल शुल्क में कमी की संभावना।

करनाल/दौसा, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा वार्षिक फास्टैग की घोषणा का आम लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद यात्रा न सिर्फ सुगम होगी, बल्कि समय और रुपए की भी बचत होगी।

हरियाणा के करनाल में एक यात्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह बहुत अच्छा कदम है। पहले हमें लंबे समय तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। इससे राहत मिलेगी। यह लोगों के हित में है। हालांकि, मेरा सवाल यह है कि जो व्यक्ति अपनी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए तो इससे नुकसान होगा।"

एक अन्य यात्री ने कहा, "वार्षिक फास्टैग के ऐलान के बाद सभी सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, क्योंकि कई बार उन्हें फास्टैग का बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है। अब इस निर्णय के बाद हमें समय की भी बचत होगी और पैसे भी बचेंगे।"

वहीं, राजस्थान के दौसा में भी यात्रियों ने वार्षिक फास्टैग की घोषणा पर खुशी जाहिर की। यात्री राजेंद्र सिंह वर्मा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि वार्षिक फास्टैग से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा, लेकिन जो महीने के अंदर एक या दो बार सफर करता है, उसके लिए ये फायदेमंद नहीं है।

यात्री देवराज चतुर्वेदी ने कहा कि मेरी तरह बहुत सारे यात्री होंगे, जो एक महीने के अंदर लंबी दूरी की दो से तीन बार यात्राएं करते होंगे। ये फैसला उनके लिए फायदेमंद है। मैं इतना ही कहूंगा कि देश के अंदर बहुत सारे हाईवे ऐसे हैं, जिनकी लागत निकाल ली गई है। मगर, अब भी वहां से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, उस पर भी विचार करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपए की कीमत वाला फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।"

इस वार्षिक पास से निजी वाहन चालकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने से छुटकारा मिल जाएगा और वे आसानी से बिना किसी रुकावट यात्रा कर पाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश के सड़क परिवहन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण सुधार भी है। यह पहल समय और पैसे की बचत कर सकती है, लेकिन इसे लागू करने के लिए सही नीतियों की आवश्यकता होगी।
RashtraPress
6 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वार्षिक फास्टैग क्या है?
यह एक पास है जो यात्रियों को बिना बार-बार फास्टैग रिचार्ज किए यात्रा करने की अनुमति देगा।
इसका लाभ किसे मिलेगा?
रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को इस पास से अधिक लाभ मिलेगा।
क्या यह सभी यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा?
नहीं, जो महीने में एक या दो बार यात्रा करते हैं, उनके लिए यह उतना फायदेमंद नहीं होगा।
इसकी वैधता क्या होगी?
यह पास एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक वैध रहेगा।
क्या यह टोल शुल्क में भी कमी लाएगा?
हां, यह यात्रियों को टोल शुल्क में भी राहत प्रदान करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले