17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम: महापुरुषों के स्मारकों का विकास

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम: महापुरुषों के स्मारकों का विकास

सारांश

योगी सरकार ने महापुरुषों की धरोहर को संरक्षित करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्मारकों के विकास की योजना बनाई है। जानें इस पहल के पीछे की सोच और इसके प्रभाव।

मुख्य बातें

महापुरुषों की स्मारकों का विकास 403 करोड़ रुपए का बजट स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर 14 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम स्मारकों का सौंदर्यीकरण

लखनऊ, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में महापुरुषों की धरोहर को संरक्षित करने के लिए योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्मारकों के विकास का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 'डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना' को मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत महापुरुषों, समाज सुधारकों और सांस्कृतिक विभूतियों की मूर्तियों का संरक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसमें योगी सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ-साथ संत रविदास, कबीर, ज्योतिबा फुले, महर्षि वाल्मीकि जैसे अन्य महापुरुषों की मूर्तियों का सौंदर्यीकरण करेगी।

इसके साथ ही, आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक, एमएलसी) जनता को इस योजना और चयनित स्थलों की जानकारी देंगे। यह पहल न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित करेगी, बल्कि उन्हें जनोपयोगी केंद्र के रूप में विकसित भी करेगी।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 स्मारकों का विकास किया जाएगा। प्रति स्मारक 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे कुल 403 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इन स्मारकों के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, छत्र निर्माण, सौंदर्यीकरण, हरियाली का विकास और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। योजना का उद्देश्य केवल मूर्तियों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आसपास के क्षेत्रों को विकसित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करना है। निर्माण कार्यों के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

योगी सरकार की यह पहल मूर्ति स्थलों को केवल प्रतीकात्मक स्थान नहीं, बल्कि जानकारीपरक और जन उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे नई पीढ़ी को महापुरुषों के योगदान के बारे में जानने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर तक स्थापित मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनके चारों ओर के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्थानीय समुदाय में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योगी सरकार की नई योजना क्या है?
योगी सरकार ने महापुरुषों के स्मारकों के विकास के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्मारकों के विकास की योजना बनाई है।
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य महापुरुषों की मूर्तियों का संरक्षण करना और उनके चारों ओर के क्षेत्रों का विकास करना है।
इस योजना में कितना बजट निर्धारित किया गया है?
इस योजना के तहत कुल 403 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
क्या इस योजना से रोजगार के अवसर मिलेंगे?
हाँ, इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इस योजना का कब लॉन्च किया जाएगा?
इस योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आगामी 14 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले