17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

केंद्रीय मंत्रियों ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- 'उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दी'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
केंद्रीय मंत्रियों ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- 'उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दी'

सारांश

संगीत की दुनिया की अद्वितीय प्रतिभा आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनकी आवाज ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई, और उनके अमर गीत हमेशा हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे।

मुख्य बातें

आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने लगभग 12,000 गीत गाए।
उनकी आवाज़ ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई।
केंद्रीय मंत्रियों ने उनके योगदान को सराहा।
आशा जी के अमर गीत सदैव हमारे दिलों में रहेंगे।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। संगीत की दुनिया की अद्वितीय प्रतिभा आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले जी ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई और उनके अमर गीत हमेशा हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय सिनेमा की स्वर सम्राज्ञी, बहुपरकारी प्रतिभा की धनी आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद है।"

उन्होंने आगे कहा, "आठ दशकों से अधिक समय में लगभग 12,000 से अधिक गीतों के माध्यम से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके अमर गीत सदैव हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।"

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति आशा भोसले जी ने वर्षों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज केवल सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांधना संभव नहीं। यह जुड़ाव हर दिल में सदा जीवित रहेगा। उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही गूंजते रहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है। मैं सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मां सरस्वती दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख सहने की शक्ति दें।"

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आशा भोसले जी के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। वे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल, लोकप्रिय और प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक थीं, जिनकी मनमोहक धुनों ने संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। मैं उनके परिवार और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक संगीत परिदृश्य को भी प्रभावित किया। यह समय उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए अत्यंत दुखद है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आशा भोसले का योगदान क्या था?
आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गीत गाए और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई।
कौन से केंद्रीय मंत्री ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया?
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शोक व्यक्त किया।
उनकी आवाज़ की विशेषताएँ क्या थीं?
उनकी आवाज़ न केवल सुरों का संगम है, बल्कि यह भावनाओं का अनकहा रिश्ता भी है।
आशा भोसले के कितने गाने हैं?
उन्होंने 12,000 से अधिक गाने गाए हैं।
आशा भोसले का सबसे प्रसिद्ध गाना कौन सा है?
उनका कई गाने प्रसिद्ध हैं, लेकिन 'दिया जलाकर रखना' और 'गणेश वंदना' जैसे गाने उन्हें खास बनाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले