30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही है लोगों की जिंदगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही है लोगों की जिंदगी

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के फायदे बताए। इस योजना ने रोजगार के नए अवसर खोले हैं और लोगों के जीवन में सुधार किया है।

मुख्य बातें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाखों लोगों का जीवन बदल रहा है।
सौर ऊर्जा का उपयोग करने से लोग अपनी बिजली की लागत में बचत कर रहे हैं।
यह योजना रोजगार के नए अवसर प्रदान करती है।
सौर पैनल की स्थापना से पर्यावरण को भी लाभ हो रहा है।
इस योजना का लाभ देश के सभी हिस्सों में मिल रहा है।

नई दिल्ली, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" के 132वें एपिसोड में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रेरित किया और इसके कई फायदे साझा किए। उन्होंने बताया कि यह योजना रोजगार और आय के अवसर भी प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि आप देश के किसी भी शहर में जाएं, तो आप एक बड़ा बदलाव देखेंगे। अब घरों की छत पर सौर पैनल की भरपूर संख्या है। कुछ साल पहले ये केवल कुछ घरों में ही दिखाई देते थे। लेकिन अब ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का असर चारों ओर देखने को मिल रहा है। इस योजना ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की पायल मुंजपारा के जीवन में एक नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने सौर ऊर्जा तकनीकी की ट्रेनिंग ली और 4 महीने का सोलर पीवी तकनीशियन का कोर्स पूरा किया। अब वह एक कुशल सोलर तकनीशियन बन गई हैं और अपने आस-पास के जिलों में सोलर पैनल स्थापित कर हर महीने हजारों रुपयों की कमाई कर रही हैं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मेरठ के अरुण कुमार भी अब अपने क्षेत्र में ऊर्जा के स्रोत बन गए हैं। हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने साझा किया कि वे न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं, बल्कि अपनी अतिरिक्त ऊर्जा को बेच भी रहे हैं। जयपुर के मुरलीधर जी की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। पहले उनकी खेती डीजल पंप पर निर्भर थी, जिसमें हर साल हजारों रुपये खर्च होते थे। जब उन्होंने सोलर पंप अपनाया, तो उनकी खेती की पद्धति पूरी तरह बदल गई। अब उन्हें ईंधन की चिंता नहीं रहती और उनकी सालाना आय भी बढ़ गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका परिवार अब साफ ऊर्जा के साथ एक बेहतर जीवन जी रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों में भी मिल रहा है। त्रिपुरा में रियांग जनजाति के कई गांवों में बिजली की समस्या थी, लेकिन अब सोलर मिनी ग्रिड के माध्यम से वहां के घरों में रोशनी है। बच्चे अब शाम के बाद भी पढ़ाई कर सकते हैं, लोग मोबाइल चार्ज कर पा रहे हैं, और गांव का सामाजिक जीवन भी बदल गया है। देश में सौर ऊर्जा क्रांति के ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं। आप भी इस क्रांति का हिस्सा बनें और दूसरों को भी जोड़ें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक कदम है।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?
यह योजना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
यह योजना सभी नागरिकों के लिए है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के लिए।
क्या यह योजना रोजगार के अवसर प्रदान करती है?
हाँ, इस योजना के तहत सौर ऊर्जा से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग रोजगार के अवसर पा रहे हैं।
क्या योजना का कोई शुल्क है?
इस योजना के अंतर्गत सौर पैनल लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
क्या यह योजना सभी राज्यों में लागू है?
हाँ, यह योजना पूरे देश में लागू है, विशेषकर नॉर्थ ईस्ट क्षेत्रों में।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले