क्या बेन स्टोक्स शतक से चूक गए? ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 85 रन की बढ़त मिली
सारांश
मुख्य बातें
एडिलेड, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर समाप्त हुई। इस पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 85 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 213 रन से की थी। बेन स्टोक्स ने 45 और जोफ्रा आर्चर ने 30 रन बनाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया।
दोनों बल्लेबाजों ने बड़ी सावधानी से इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। 274मिचेल स्टार्क की एक बेहतरीन गेंद पर बेन स्टोक्स बोल्ड हो गए। स्टोक्स ने 198 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेली। आर्चर और स्टोक्स के बीच नौवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई, जिसके कारण इंग्लैंड फॉलोऑन से बच गई।
जोफ्रा आर्चर 105 गेंद पर 1 चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड की पारी 286 रन पर समाप्त हुई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3, नाथन लियोन ने 2, जबकि मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के 106, उस्मान ख्वाजा के 82, और मिचेल स्टार्क के 54 रन की बदौलत पहली पारी में 371 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 5, ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने 2-2, जबकि जोश टंग ने 1 विकेट लिया था।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। जेक वेदरलैंड के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। वेदरलैंड 1 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड 29 और मार्नस लाबुशेन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।