क्या कप्तान स्टोक्स के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रन पर ढेर किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तान स्टोक्स के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रन पर ढेर किया?

सारांश

पर्थ में चल रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 132 रन पर ढेर कर दिया। कप्तान स्टोक्स की प्रभावशाली गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड ने पहले पारी में 40 रन की बढ़त बनाई। जानें इस रोमांचक मुकाबले के सभी महत्वपूर्ण पल।

मुख्य बातें

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 132 रन पर सीमित किया।
कप्तान स्टोक्स ने महत्वपूर्ण 5 विकेट लिए।
हैरी ब्रूक ने 52 रन बनाकर इंग्लैंड के लिए अर्धशतक लगाया।
ऑस्ट्रेलिया ने 31 रन तक 4 विकेट खो दिए थे।
मुकाबला रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।

पर्थ, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ स्टेडियम में चल रहे एशेज सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 132 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही मेहमान इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 40 रन की बढ़त बना ली है।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग में 172 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड ने मैच की छठी गेंद पर ही जैक क्रॉली (0) का विकेट खो दिया। इसके बाद 39 के स्कोर तक बेन डकेट (21) और जो रूट (0) भी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। ओली पोप ने 58 गेंदों में चार चौकों की मदद से 46 रन बनाए।

इसके बाद हैरी ब्रूक ने कप्तान बेन स्टोक्स (6) के साथ 21 रन और जेमी स्मिथ के साथ 45 रन की साझेदारी की।

हैरी ब्रूक इस पारी में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 61 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों के साथ 52 रन बनाए। वहीं, जेमी स्मिथ ने 22 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मेजबान टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट चटकाए। वहीं, ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट निकाले। शेष 1 विकेट कैमरून ग्रीन के नाम रहा।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। इस टीम ने दूसरी गेंद पर ही डेब्यूटेंट जैक वेदरलैंड (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 31 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से ट्रेविस हेड ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। ट्रेविस हेड 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन जोड़े।

मुकाबले के पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपने 9 विकेट गंवा दिए थे।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खाते में केवल 9 रन जोड़ सकी। नाथन लियोन (4) को ब्रायडन कार्स ने आउट किया, जिसके साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम 132 के स्कोर पर सिमट गई।

इस पारी में इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में महज 23 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि कार्स ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने भी 2 विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने निराश किया। यह एशेज सीरीज का पहला टेस्ट है, और दोनों टीमों के लिए यह जीतना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशेज सीरीज में इंग्लैंड की स्थिति क्या है?
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 132 रन पर ढेर कर दिया है और पहली पारी में 40 रन की बढ़त बनाई है।
कौन सा खिलाड़ी इंग्लैंड की पारी में सबसे अधिक रन बनाए?
हैरी ब्रूक ने 52 रन बनाकर इंग्लैंड की पारी में सबसे अधिक रन बनाए।
मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज कौन रहा?
मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले