31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशेज में स्टोक्स ने स्टार्क को पछाड़ दिया? पहले दिन गिरे 19 विकेट, मुकाबला रहा रोमांचक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशेज में स्टोक्स ने स्टार्क को पछाड़ दिया? पहले दिन गिरे 19 विकेट, मुकाबला रहा रोमांचक

सारांश

एशेज 2025-26 में पहले दिन का खेल रोमांच से भरा रहा, जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 19 विकेट गिरे। क्या मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स ने अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया? जानिए इस अद्भुत मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

स्टार्क का शानदार प्रदर्शन - 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को रोकना।
स्टोक्स का जवाबी हमला - 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को दबाव में डालना।
हैरी ब्रूक की अर्धशतकीय पारी - इंग्लैंड की उम्मीद।
इंग्लैंड का कमजोर शुरुआत - जल्दी विकेट गंवाना।
ऑस्ट्रेलिया का नाजुक स्थिति - 9 विकेट पर 123 रन।

नई दिल्ली, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत अत्यंत रोमांचक रही। पहले ही दिन 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड को 172 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 123 रन तक अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। इस समय मेज़बान टीम इंग्लैंड से 49 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सात विकेट लिए, जबकि इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लेकर जवाब दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम इस तेज पिच पर केवल 32.5 ओवर का सामना कर सकी। मेहमान टीम ने पहली पारी में सिर्फ 172 रन बनाये।

इंग्लैंड को छठी गेंद पर जैक क्रॉली (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। उस समय तक इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद टीम ने 39 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए।

यहां से ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। पोप 46 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक ने बेन स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि जेमी स्मिथ के साथ 45 रन की साझेदारी की।

इंग्लैंड की इस पारी में हैरी ब्रूक अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने 61 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली, जबकि जेमी स्मिथ ने टीम के खाते में 33 रन जोड़े।

मेजबान टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट लिए। शेष एक विकेट कैमरून ग्रीन ने निकाला।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 39 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए। इंग्लैंड ने भी ऑस्ट्रेलिया का खाता खुलने से पहले ही सलामी बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया।

डेब्यूटेंट जैक वेदरलैंड शून्य पर पवेलियन लौट गये। कप्तान स्टीव स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। लाबुशेन महज 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 31 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए।

यहां से ट्रेविस हेड ने कैमरून ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। हेड ने टीम के खाते में 21 रन जोड़कर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में एलेक्स कैरी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन जुटाए। दिन की समाप्ति तक नाथन लियोन (3) और ब्रेंडन डोगेट (0) अंतिम जोड़ी के रूप में नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडेन कार्स 2-2 विकेट निकाल चुके हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खेल की दुनिया में भी एक महत्वपूर्ण घटना है। दो बड़ी टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को एक बार फिर से रोमांचित कर दिया है। एशेज सीरीज की शुरुआत ने इस खेल को और भी अधिक दिलचस्प बना दिया है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशेज सीरीज 2025-26 का पहला दिन कैसा रहा?
पहले दिन 19 विकेट गिरे, इंग्लैंड ने 172 रन पर समेटा, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन बनाकर 9 विकेट गंवाए।
मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन कैसा रहा?
मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट लिए, जो कि एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है।
बेन स्टोक्स ने कितने विकेट लिए?
बेन स्टोक्स ने 6 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए।
इंग्लैंड की पारी में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
इंग्लैंड की पारी में सबसे अधिक रन हैरी ब्रूक ने बनाए, जिन्होंने 52 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
ऑस्ट्रेलिया की पारी में एलेक्स कैरी ने सबसे अधिक 26 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले