2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशेज टेस्ट में सिर्फ 5 सेशनों में गिरे 30 विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का टारगेट मिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशेज टेस्ट में सिर्फ 5 सेशनों में गिरे 30 विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का टारगेट मिला?

सारांश

पर्थ में चल रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का लक्ष्य दिया है। पहले दिन के खेल में 30 विकेट गिरे, जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया। क्या इंग्लैंड इस मुश्किल टारगेट को हासिल कर पाएगा?

मुख्य बातें

इंग्लैंड ने 205 रन का लक्ष्य दिया।
30 विकेट गिरे इस मैच में।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 132 रन पर समाप्त हुई।
मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लिए।
बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए।

पर्थ, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट में 205 रन का लक्ष्य दिया है। मुकाबले के दूसरे दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 164 रन पर समाप्त हुई।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 172 रन बनाए। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 61 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 46 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेमी स्मिथ ने 33 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट लिए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 132 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी में एलेक्स कैरी ने 26 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 21 रन की पारी खेली।

कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट निकाले।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। टीम ने पांचवीं गेंद पर ही जैक क्रॉली (0) का विकेट गंवा दिया। यहाँ से बेन डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी की। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पोप ने 33 रन की पारी खेली।

आठवें विकेट के लिए गस एटकिंसन ने ब्रायडन कार्स के साथ 50 रन की साझेदारी की। एटकिंसन 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कार्स ने 20 रन जोड़े।

इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डोगेट ने 3-3 विकेट लिए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट निकाले।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला है, लेकिन पर्थ में इस टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पास अब भी जीत का मौका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि इंग्लैंड की टीम भी अपने अनुभव का लाभ उठाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए, बल्कि खेल के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस टेस्ट मैच में कितने विकेट गिरे?
इस टेस्ट मैच में कुल 30 विकेट गिरे।
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए क्या लक्ष्य मिला है?
ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड की ओर से 205 रन का लक्ष्य मिला है।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में कितने रन बने?
इंग्लैंड की दूसरी पारी में 164 रन बने।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले