क्या अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंद और बल्ले से दिखाया कमाल? अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 53 रन से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंद और बल्ले से दिखाया कमाल? अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 53 रन से हराया

सारांश

अफगानिस्तान ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 53 रन से हराकर सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। इस मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार प्रदर्शन किया। जानें इस रोमांचक मैच के सभी महत्वपूर्ण क्षण।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान ने पहले टी20 में 53 रन से जीत दर्ज की।
अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
जिम्बाब्वे की टीम को बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई हुई।
मुजीब उर रहमान ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
अफगानिस्तान ने सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की।

हरारे, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 53 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत की।

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिम्बाब्वे का शीर्ष क्रम बड़े लक्ष्य के दबाव में पूरी तरह टूट गया। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (24 रन) को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज असफल रहे। 30 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की आधी टीम पेवेलियन लौट गई। इस स्थिति में ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे शायद ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टोनी मुनयोंगा ने 20 रन, सातवें नंबर पर आए ताशिंगा मुसेकिवा ने 16 रन, आठवें नंबर पर आए ब्रैड इवांस ने 24 रन, और नौवें नंबर के बल्लेबाज टिनोटेंडा मपोसा ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए। लेकिन, निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रयास नाकाफी रहा और पूरी टीम 16.1 ओवर में 127 रन पर सिमट गई, जिससे उन्हें 53 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान के लिए स्पिनर मुजीब उर रहमान ने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और अब्दुल्ला अहमदजाई ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 180 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 76 रन की शानदार साझेदारी की थी। गुरबाज ने 25 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन और जादरान ने 33 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। इसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 22 गेंद पर 25, अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंद पर 27 और शाहीदुल्लाह ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रैड इवांस को 1 विकेट मिला।

27 रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले अजमतुल्लाह उमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहले टी20 में अफगानिस्तान का स्कोर क्या था?
अफगानिस्तान ने पहले टी20 में 6 विकेट पर 180 रन बनाए।
अजमतुल्लाह उमरजई को कौन सा पुरस्कार मिला?
अजमतुल्लाह उमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जिम्बाब्वे की टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
जिम्बाब्वे की टीम 16.1 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।
अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज कौन थे?
अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।
इस मैच में टॉस किसने जीता?
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले