क्या अफगानिस्तान ने यूएई को रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अफगानिस्तान ने यूएई को रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर हराया?

सारांश

ताज़ा टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को हराकर रोमांच का नया अध्याय लिखा। जानें कैसे हुआ यह अद्भुत खेल और क्या रहे मैच के मुख्य क्षण।

मुख्य बातें

अफगानिस्तान की अंतिम गेंद पर जीत यूएई का मध्यक्रम कमजोर रहा आसिफ खान का शानदार प्रदर्शन रहमानुल्लाह गुरबाज की मजबूत शुरुआत टी20 क्रिकेट में रोमांचक पल

नई दिल्ली, 6 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अंतर्गत अफगानिस्तान और यूएई के बीच हुआ आखिरी लीग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी।

यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की आवश्यकता थी। फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका मार दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लग गया। आखिरी 4 गेंदों पर 7 रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने। अंतिम 3 गेंदों पर 5 रन की आवश्यकता थी। इस समय मैच यूएई के पक्ष में था। लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर 5 रन की आवश्यकता थी। फरीद अहमद ने आसिफ को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों आउट करा दिया और अफगानिस्तान को 4 रन से जीत दिला दी।

यूएई ने एक जीता हुआ मैच खो दिया। आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए।

इससे पहले, 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाजों अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। हालांकि, अफगानिस्तान की तरह यूएई का मध्यक्रम भी फ्लॉप रहा, जिसका प्रभाव रन गति पर पड़ा। हालांकि आसिफ के पास आखिरी ओवर में मैच जीतने का सुनहरा अवसर था, लेकिन वह इसे चूक गए। टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। सलामी बल्लेबाजों कप्तान वसीम ने 29 गेंद पर 44 रन और शराफू ने 23 गेंद पर 27 बनाए थे। जोहेब खान ने 19 गेंद पर 23 जबकि हर्षित कौशिक 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 98 रन की साझेदारी की। इस समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान का स्कोर 190 के करीब जाएगा। लेकिन, अफगानिस्तान का मध्यक्रम रन गति को नहीं बढ़ा सका और टीम 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी। करीम जन्नत ने 28, गुलाबदीन नईम ने 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 14 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने इस मैच में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों के बगैर खेला। अफगान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान कर रहे थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन अंतिम क्षणों में अफगानिस्तान की जीत ने उन्हें विजेता बना दिया। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार क्षण रहा।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अफगानिस्तान और यूएई के बीच मैच कब हुआ?
यह मैच 6 सितंबर को नई दिल्ली में हुआ।
यूएई ने कितने रन बनाए?
यूएई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाए।
आखिरी गेंद पर क्या हुआ?
फरीद अहमद ने आसिफ खान को आउट कर अफगानिस्तान को जीत दिलाई।
अफगानिस्तान के प्रमुख खिलाड़ी कौन थे?
अफगानिस्तान के प्रमुख खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान थे।
इस मैच में यूएई की तरफ से कौन अच्छा खेला?
आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 घंटा पहले
  2. 1 घंटा पहले
  3. 1 घंटा पहले
  4. 2 घंटे पहले
  5. 2 घंटे पहले
  6. 3 घंटे पहले
  7. 4 घंटे पहले
  8. 5 घंटे पहले