अजिंक्य रहाणे का पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी देना था गलत निर्णय: इरफान पठान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अजिंक्य रहाणे का पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी देना था गलत निर्णय: इरफान पठान

सारांश

वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म और पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी पर इरफान पठान ने उठाए सवाल। क्या रहाणे ने सही निर्णय लिया?

मुख्य बातें

वरुण चक्रवर्ती को केकेआर का खास हथियार माना जाता है।
इरफान पठान ने पावरप्ले में गेंदबाजी के निर्णय की आलोचना की।
केकेआर ने लगातार दूसरी हार का सामना किया।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का खास हथियार माना जाता रहा है। वरुण ने केकेआर के लिए अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाई थी और बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 के बाद से उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मैच में वरुण काफी महंगे साबित हुए। हालांकि, कप्तान रहाणे द्वारा वरुण का पावरप्ले में उपयोग करना पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को समझ में नहीं आया और उन्होंने इस निर्णय की आलोचना की है।

इरफान पठान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "अजिंक्य रहाणे को आउट-ऑफ-फॉर्म वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए थी। यह गलत निर्णय था। एक गेंदबाज के आत्मविश्वास को बढ़ाने में कप्तान की अहम भूमिका होती है। यदि वह उस समय आपका साथ नहीं देता जब आपको लगता है कि आप बेहतर कर सकते हैं, तो यहीं पर नेतृत्व की आवश्यकता होती है, इसलिए उसे पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी।"

उन्होंने कहा, "आप एक ऐसे गेंदबाज को खो रहे हैं, जो आपका खास हथियार हो सकता है, जो आपका मैच-विनर हो सकता है। आप उसे एक कप्तान के रूप में कठिन काम दे रहे हैं।"

हालांकि, कप्तान के रूप में दूसरे हाफ में रहाणे के प्रदर्शन की इरफान ने तारीफ की।

वरुण ने एसआरएच के खिलाफ 2 ओवर में 31 रन दिए।

मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने हेनरिक क्लासेन के 52, अभिषेक शर्मा के 48, ट्रेविस हेड के 46 और नितीश कुमार रेड्डी के 39 रन की मदद से 8 विकेट पर 226 रन बनाए।

227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई और 65 रन से मैच हार गई। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी, जबकि एसआरएच ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।

संपादकीय दृष्टिकोण

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अजिंक्य रहाणे के पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी देने के निर्णय पर सवाल उठाया है। उनका मानना है कि यह कदम गलत था, जबकि रहाणे के दूसरे हाफ के प्रदर्शन की सराहना की गई है।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजिंक्य रहाणे ने वरुण चक्रवर्ती को पावरप्ले में क्यों गेंदबाजी कराई?
रहाणे ने यह निर्णय लिया, लेकिन इरफान पठान ने इसे गलत माना।
वरुण चक्रवर्ती का हालिया फॉर्म कैसा है?
वरुण का फॉर्म खराब चल रहा है, जो टी20 विश्व कप 2026 से शुरू हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले