30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एलीसा हिली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एलीसा हिली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलीसा हिली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। वह भारत के खिलाफ होने वाली आगामी श्रृंखला में खेलेंगी, जो उनके करियर की अंतिम श्रृंखला होगी। इस लेख में उनके अद्वितीय करियर और योगदान के बारे में जानें।

मुख्य बातें

एलीसा हिली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
को 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जो उन्हें क्रिकेट की महानतम खिलाड़ियों में से एक बनाते हैं।

नई दिल्ली, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और प्रसिद्ध विकेटकीपर-बल्लेबाज एलीसा हिली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। हिली महिला टी20 विश्व कप में खेलेंगी नहीं। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली घरेलू श्रृंखला के बाद हिली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

हिली ने स्पष्ट किया है कि वह इस साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग नहीं लेंगी। पर्थ में होने वाली वनडे श्रृंखला और एक डे-नाइट टेस्ट में वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी।

हिली ने कहा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए हमेशा सबसे बड़ा सम्मान रहा है। भारत के खिलाफ आने वाली श्रृंखला उनके करियर की अंतिम श्रृंखला होगी।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने उन्हें क्रिकेट की सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बताया और ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट में उनके योगदान की प्रशंसा की।

एलीसा हिली ने 2010 में 19 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों और बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक माना जाता है। वह आठ आईसीसी विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रहीं, जिसमें छह टी20 और दो वनडे विश्व कप शामिल हैं। वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया की गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की भी सदस्य थीं।

मेग लैनिंग के संन्यास के बाद 2023 में हिली को ऑस्ट्रेलिया की पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 16-0 से मल्टी-फॉर्मेट एशेज वाइटवॉश रही। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2024 महिला टी20 विश्व कप और 2025 महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भी स्थान पाया। उनके नाम विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने और अंतरराष्ट्रीय टी20 में 126 डिसमिसल का रिकॉर्ड है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए हिली ने अब तक 162 टी20, 126 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेले हैं।

बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए 11 सत्रों में उन्होंने 3,000 से अधिक रन बनाए हैं। हिली के नाम दो बीबीएल खिताब भी हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में वह यूपी वॉरियर्स की कप्तान भी रह चुकी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि एलीसा हिली का संन्यास ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलीसा हिली ने कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?
एलीसा हिली ने 13 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
हिली का आखिरी मैच कब होगा?
हिली का आखिरी मैच भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली श्रृंखला में होगा।
हिली ने कब क्रिकेट में डेब्यू किया?
हिली ने 2010 में 19 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया।
हिली को कितनी बार आईसीसी विश्व कप जीतने का अवसर मिला?
हिली आठ आईसीसी विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रही हैं।
हिली के प्रमुख रिकॉर्ड क्या हैं?
हिली के नाम विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर और अंतरराष्ट्रीय टी20 में 126 डिसमिसल का रिकॉर्ड है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले