26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इमरान ताहिर का पंच अमेजन वॉरियर्स को एंटीगुआ पर 83 रन से जीत दिला गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इमरान ताहिर का पंच अमेजन वॉरियर्स को एंटीगुआ पर 83 रन से जीत दिला गया?

सारांश

कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस रोमांचक मुकाबले में अमेजन वॉरियर्स ने एंटीगुआ को 83 रन से हराया। कप्तान इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी ने उनकी टीम को जीत दिलाई। जानिए इस मुकाबले के मुख्य आकर्षण और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

अमेजन वॉरियर्स ने एंटीगुआ को 83 रन से हराया।
इमरान ताहिर ने 5 विकेट लिए।
शाई होप ने 82 रन बनाए।
हेटमायर ने 65 रन का योगदान दिया।
एंटीगुआ की टीम 128 रन पर सिमट गई।

नई दिल्ली, 23 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का नौंवा मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अमेजन वॉरियर्स और एंटीगुआ और बरबुडा फॉल्कंस के बीच खेला गया। अमेजन वॉरियर्स ने एंटीगुआ को 83 रन से बड़ी जीत दिलाई।

अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप और शिमरोन हेटमायर के तेज अर्धशतकों की मदद से टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए।

शाई होप ने 54 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 82 रन बनाए और हेटमायर ने 26 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए नाबाद 65 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 106 रन की साझेदारी हुई। रोमारियो शेफर्ड ने भी 8 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर योगदान दिया।

एंटीगुआ के लिए शमार स्प्रिंगर सबसे महंगे गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में बिना किसी विकेट के 61 रन दिए। कप्तान इमाद वसीम ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एंटीगुआ अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और 15.2 ओवर में महज 128 रन पर ढेर हो गई।

करिमा गोरे ने 14 गेंदों पर सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि बेवोन जैकब्स ने 25 गेंदों पर 26 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया।

अमेजन वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने उत्कृष्ट गेंदबाजी की। इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 4 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए सिर्फ 21 रन देकर 5 विकेट लिए।

रोमारियो शेफर्ड ने 2, ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 विकेट लिए और गुडाकेश मोती को 1 विकेट मिला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीपीएल 2025 में किस टीम ने जीत हासिल की?
अमेजन वॉरियर्स ने एंटीगुआ को 83 रन से हराया।
इस मैच में इमरान ताहिर का प्रदर्शन कैसा रहा?
इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 5 विकेट लिए और सिर्फ 21 रन दिए।
कौन से बल्लेबाजों ने अमेजन वॉरियर्स की पारी को मजबूत किया?
शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने अर्धशतक लगाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले