7 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमित पासी ने टी20 डेब्यू में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमित पासी ने टी20 डेब्यू में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की?

सारांश

बड़ौदा के विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू में 114 रन बनाकर पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। जानिए इस ऐतिहासिक पारी के बारे में और भी खास बातें।

मुख्य बातें

अमित पासी ने 114 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।
टी20 डेब्यू में यह उनका पहला शतक था।
बड़ौदा ने 220 रन बनाकर मैच जीता।
अमित पासी तीसरे भारतीय हैं जिन्होंने टी20 डेब्यू में शतक बनाया।

हैदराबाद, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बड़ौदा के विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने सोमवार को अपने टी20 डेब्यू में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। 26 वर्षीय अमित पासी ने 114 रन की पारी खेलकर टी20 डेब्यू में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में पाकिस्तान के बिलाल आसिफ की बराबरी की है।

अमित पासी ने 55 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 छक्के और 10 चौके निकले। इस दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए सर्विस के विरुद्ध महज 44 गेंदों में शतक पूरा किया। अमित की तूफानी पारी के दम पर बड़ौदा ने 13 रन से जीत दर्ज की।

वहीं, बिलाल आसिफ ने मई 2015 में फैसलाबाद में एक घरेलू टी20 मैच के दौरान सियालकोट स्टैलियंस की तरफ से खेलते हुए 48 गेंदों में 114 रन बनाए थे।

इसी के साथ अमित पासी टी20 डेब्यू में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए। उनसे पहले यह कारनामा पंजाब के शिवम भांबरी और हैदराबाद के अक्षत रेड्डी ने किया था। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह कारनामा किया।

जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित पासी की शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। अमित ने 114 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि भानु पनिया ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए अभिषेक तिवारी ने 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में सर्विस की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी। टीम के लिए कुंवर पाठक और रवि चौहान ने 51-51 रन जुटाए, जबकि कप्तान मोहित अहलावत ने 41 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए राज लिंबानी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सफवान पटेल ने 2 विकेट निकाले।

एलीट ग्रुप सी में शामिल बड़ौदा, सर्विसेज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत के बावजूद सुपर लीग स्टेज में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है। इस बीच पंजाब-गुजरात और बंगाल-हरियाणा मुकाबलों के विजेताओं को अपने-अपने ग्रुप से आगे बढ़ने का भरोसा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमित पासी ने कब और कहाँ यह रिकॉर्ड बनाया?
अमित पासी ने 8 दिसंबर को हैदराबाद में अपने टी20 डेब्यू में यह रिकॉर्ड बनाया।
क्या अमित पासी ने किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी से रिकॉर्ड की बराबरी की?
हां, उन्होंने पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के साथ रिकॉर्ड की बराबरी की है।
बड़ौदा की टीम ने कितने रन बनाए?
बड़ौदा ने 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए।
अमित पासी की पारी में कितने छक्के और चौके थे?
अमित पासी ने 9 छक्के और 10 चौके लगाए।
अमित पासी के बाद और कौन से भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 डेब्यू में शतक बनाया?
शिवम भांबरी और अक्षत रेड्डी ने भी टी20 डेब्यू में शतक बनाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले