क्या टी20 क्रिकेट में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अनूठा कारनामा किया?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने 80 रन की नाबाद पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ फरहान साल 2025 में सर्वाधिक टी20 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए।
फरहान ने इस कैलेंडर वर्ष में 15 अर्धशतक बनाए हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भी इस साल 15-15 अर्धशतक लगाए हैं।
इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर हैं, जिन्होंने साल 2025 में 14 बार अर्धशतक बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के शाई होप 13 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
फरहान ने इस वर्ष में 102 छक्केएक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में 100+ छक्के लगाने वाले पहले पाकिस्तानी और विश्व के 12वें बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2025 में करणबीर सिंह (122) और निकोलस पूरन (103) ने उनसे अधिक छक्के लगाए हैं।
रावलपिंडी में शनिवार को खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंकाई टीम को 20 ओवर में 128/7 के स्कोर पर रोक दिया।
इस मैच में जनिथ लियानागे ने नाबाद 41 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौके लगाए। कुसल परेरा ने 25 रन का योगदान दिया, जबकि कामिल मिशारा ने 22 रन बनाये।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि सलमान मिर्जा, फहीम अशरफ और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में, पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में सहज जीत दर्ज की। साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने 5 ओवर में 47 रन की साझेदारी की। सईम ने 18 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
फरहान ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। बाबर आजम 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 80 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 1 विकेट निकाला।