25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशिया कप फाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप फाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की?

सारांश

एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की है। क्या वे इसे और आगे बढ़ा पाएंगे?

मुख्य बातें

साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए।
फखर जमान ने उपयोगी पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की।
टीम इंडिया में 3 बदलाव हुए हैं।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि दोनों टीमें पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शानदार शुरुआत की।

इन दोनों बल्लेबाजों ने सावधानीपूर्वक खेलते हुए पहले 6 ओवर (पावरप्ले) में 45 रन बनाए और कोई विकेट नहीं खोया। 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 56 रन था, बिना किसी विकेट के। इसके बाद, दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की कमजोर गेंदों का पूरा लाभ उठाया। साहिबजादा फरहान ने फाइनल में हाफ सेंचुरी बनाई।

वहीं, दूसरे छोर पर फखर जमान ने धीमी लेकिन उपयोगी पारी

भारतीय गेंदबाज पहले विकेट के लिए संघर्ष कर रहे थे, तभी भारत को पहला विकेट वरुण चक्रवर्ती ने दिलाया। 10वें ओवर में चक्रवर्ती की गेंद पर फरहान ने अपना विकेट गंवाया।

इस बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दूसरी ओर, भारतीय स्पिन गेंदबाज लगातार पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर टाइट लाइन से गेंदबाजी कर रहे थे।

हालांकि, पावरप्ले में पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह प्रभावी नहीं दिखे, पाकिस्तानी बल्लेबाज उन पर हावी रहे। बुमराह ने पावरप्ले में 2 ओवर फेंके और 18 रन दिए।

जब यह खबर लिखी जा रही थी, तब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बना लिए थे।

इस मुकाबले में टीम इंडिया को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी भी महसूस हो रही थी। पाकिस्तान के खिलाफ इससे पहले खेले गए दोनों मैचों में पांड्या ने भारत को शुरुआती विकेट दिलाए थे।

जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या इस खिताबी मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी इस मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। इनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी हुई है, जबकि रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच की पुरानी प्रतिद्वंद्विता का प्रतीक है। दोनों टीमों के समर्थक अपनी-अपनी टीमों के जीतने की कामना कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आज का खेल क्रिकेट के प्रति प्रेम को एक नई दिशा देगा।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशिया कप फाइनल में कौन सी टीमें खेल रही हैं?
फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं।
पाकिस्तान ने पहले कितने रन बनाए?
पाकिस्तान ने 12 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बनाए।
क्या हार्दिक पांड्या खेल रहे हैं?
हार्दिक पांड्या इस खिताबी मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की सलामी जोड़ी कौन थी?
पाकिस्तान की सलामी जोड़ी साहिबजादा फरहान और फखर जमान थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले