क्या एशिया कप में सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का अद्भुत उदाहरण पेश किया?

Click to start listening
क्या एशिया कप में सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का अद्भुत उदाहरण पेश किया?

सारांश

एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। उनकी इस कृतज्ञता ने न केवल खेल को बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीत लिया। जानें इस दिलचस्प मैच के बारे में और क्या खास हुआ।

Key Takeaways

  • खेल भावना का महत्व
  • सूर्यकुमार यादव का अनुकरणीय निर्णय
  • यूएई की निराशाजनक बल्लेबाजी
  • कुलदीप यादव की धमाकेदार गेंदबाजी
  • भारत की तेज़ जीत

दुबई, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप 2025 में बुधवार को भारत और यूएई के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला हुआ। इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया, जिसकी व्यापक प्रशंसा हो रही है।

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। यूएई की पारी का 13वां ओवर शिवम दुबे कर रहे थे। दुबे ने गेंद फेंकी और उनके पैकेट से तौलिया क्रीज पर गिर गया। इस पर सिद्दीकी ने गेंद को नहीं पकड़ा और गिराए हुए तौलिये की ओर इशारा किया। सैमसन ने इस मौके का लाभ उठाते हुए बेल्स गिरा दीं और तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट घोषित कर दिया। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने इस सफल स्टंपिंग अपील को वापस ले लिया।

सूर्यकुमार यादव के इस निर्णय की सराहना की जा रही है। हालांकि, इस जीवनदान का जुनैद सिद्दीकी लाभ नहीं उठा सके और अगली गेंद पर आउट हो गए।

यूएई की बल्लेबाजी बेहद कमजोर साबित हुई। यूएई केवल 13.1 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। आलिशान शराफू ने 22 रन बनाए, जबकि कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाये। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुँच सका। यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यूएई का न्यूनतम स्कोर है।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 2.1 ओवर में केवल 7 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी स्पिन के चलते यूएई 57 रन पर सिमट गई। इसके अलावा, शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए। बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले।

भारत ने 58 रन के लक्ष्य को 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक और गिल ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल ने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए जबकि सूर्या 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

Point of View

बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण है एक-दूसरे के प्रति सम्मान। ऐसे क्षण दर्शाते हैं कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक साझा अनुभव भी है।
NationPress
09/02/2026

Frequently Asked Questions

सूर्यकुमार यादव ने स्टंपिंग अपील क्यों वापस ली?
सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का परिचय देते हुए स्टंपिंग अपील को वापस लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि सिद्दीकी ने गलती से तौलिया गिराया था।
भारत ने यूएई को कितने विकेट से हराया?
भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया।
यूएई का न्यूनतम स्कोर क्या था?
यूएई का न्यूनतम स्कोर 57 रन था।
Nation Press