10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आयुष बडोनी ने आईपीएल में बनाए नए रिकॉर्ड, एलएसजी बनाम केकेआर मुकाबले में दिखाया कमाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आयुष बडोनी ने आईपीएल में बनाए नए रिकॉर्ड, एलएसजी बनाम केकेआर मुकाबले में दिखाया कमाल

सारांश

आयुष बडोनी ने आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उनकी एलएसजी के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 50+ स्कोर करने की 7वीं बार है। जानें इस मैच की और खास बातें।

मुख्य बातें

आयुष बडोनी ने 54 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
यह उनकी 7वीं 50+ स्कोर है एलएसजी के लिए।
एलएसजी ने 3 विकेट से जीत हासिल की।
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए।
बडोनी दूसरे स्थान पर हैं एलएसजी के सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वालों की सूची में।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से अर्धशतक लगाया। इस उपलब्धि के साथ बडोनी एलएसजी की ओर से नंबर-4 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अधिकतम 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आयुष बडोनी ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 15वें मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 34 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली। यह एलएसजी के लिए बडोनी का नंबर 4 या उसके नीचे बल्लेबाजी करते हुए 7वां 50+ स्कोर है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 5 बार यह कारनामा किया है। वहीं, दीपक हुड्डा और मार्कस स्टोइनिस 4-4 बार इस उपलब्धि के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

आयुष बडोनी अपने आईपीएल करियर में केवल लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्ष 2022 से लेकर अब तक इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 59 मैचों में 26.38 की औसत से 1,029 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं।

आयुष बडोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस सूची में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने इस टीम के लिए 1,410 रन बनाएं हैं, जबकि निकोलस पूरन ने 1,403 रन बनाए हैं।

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस पारी में अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा, रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए।

एलएसजी ने जवाब में अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल की। इस पारी में आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 54 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 54 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। विपक्षी टीम से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके योगदान ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और यह उनके करियर के लिए एक नई ऊंचाई का प्रतीक है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आयुष बडोनी ने कितने रन बनाए?
आयुष बडोनी ने 54 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल हैं।
एलएसजी ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
एलएसजी ने 3 विकेट से जीत हासिल की।
बडोनी का आईपीएल करियर कैसा रहा है?
बडोनी ने 59 मैचों में 1,029 रन बनाए हैं और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
केकेआर ने कितने रन बनाए?
केकेआर ने 181 रन बनाए।
एलएसजी के लिए शीर्ष स्कोरर कौन हैं?
केएल राहुल, जिन्होंने 1,410 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले