26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुकाबला जल्द खत्म करने से ज्यादा जरूरी उसे जीतना है? : तौहीद हृदोय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुकाबला जल्द खत्म करने से ज्यादा जरूरी उसे जीतना है? : तौहीद हृदोय

सारांश

बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में हांगकांग को हराया। तौहीद हृदोय ने टीम की धीमी बल्लेबाजी का बचाव करते हुए कहा कि जीत अधिक महत्वपूर्ण है। क्या बांग्लादेश की रणनीति सही थी? जानिए इस लेख में।

मुख्य बातें

बांग्लादेश ने हांगकांग को सात विकेट से हराया।
तौहीद हृदोय ने जीत की प्राथमिकता दी।
बांग्लादेश का अगला मुकाबला श्रीलंका से है।

आबू धाबी, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में सात विकेट से विजय प्राप्त की। मध्यक्रम के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने हांगकांग के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की धीमी बल्लेबाजी का बचाव किया है। तौहीद के अनुसार, उनकी टीम नेट रन-रेट पर ध्यान देने के बजाय मैच जीतने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही थी।

बांग्लादेश की टीम को हांगकांग के खिलाफ 144 रन का आसान लक्ष्य मिला था। टीम ने 14 गेंदें शेष रहते मुकाबला जीत लिया। ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद अफगानिस्तान (4.70 नेट रन रेट) से आगे निकलने के लिए, बांग्लादेश को 12 से कम ओवरों में जीत की आवश्यकता थी।

जीत के बाद तौहीद हृदोय ने कहा, "हम मैच को पहले ही खत्म कर सकते थे, लेकिन हमने स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि मैच हमारे हाथ से न फिसले। हमने मुकाबला जल्दी खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन मैं गेंद को सही तरीके से कनेक्ट नहीं कर पाया। मेरा मानना है कि मुकाबला एक या दो ओवर पहले खत्म करने से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण है। हम अफगानिस्तान और श्रीलंका को हराना चाहते हैं, इसलिए इस वक्त रन-रेट हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है। हम टूर्नामेंट की शुरुआत में स्थिति को जटिल नहीं बनाना चाहते।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने समझदारी से क्रिकेट खेला। हम मुकाबला दो-तीन ओवर पहले खत्म कर सकते थे, लेकिन तब एक-दो विकेट गिर सकते थे। हमें साझेदारी को प्राथमिकता देनी होगी। हमने ज्यादा बाउंड्री लगाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।"

शेख जायद स्टेडियम में हांगकांग की टीम सात विकेट खोकर केवल 143 रन बना सकी। इसके जवाब में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने तौहीद हृदोय के साथ 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

लिटन दास ने 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 36 गेंदों में एक चौके के साथ 35 रन की नाबाद पारी खेली।

ग्रुप-बी में बांग्लादेशी टीम ने प्रारंभिक मुकाबला जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यह टीम 13 सितंबर को श्रीलंका से, तथा 16 सितंबर को अफगानिस्तान से मुकाबला करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूँ कि बांग्लादेश की टीम ने अपने खेल में समझदारी दिखाई। जीत की प्राथमिकता ने उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने का मौका दिया। टीम को आगे के मुकाबलों में और मजबूती से खेलना होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश ने हांगकांग के खिलाफ कितने विकेट से जीत हासिल की?
बांग्लादेश ने हांगकांग के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की।
तौहीद हृदोय ने क्या कहा?
तौहीद हृदोय ने कहा कि जल्दबाजी से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण है।
बांग्लादेश का अगला मुकाबला किसके खिलाफ है?
बांग्लादेश का अगला मुकाबला 13 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले