16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बेथ मूनी की पारी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है? - एलिसा हिली

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेथ मूनी की पारी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है? - एलिसा हिली

सारांश

कोलंबो में हुए महिला विश्व कप मुकाबले में बेथ मूनी ने शानदार शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। कप्तान एलिसा हिली ने उनकी पारी की तारीफ की। जानिए इस मैच की रोचक बातें और मूनी की अद्भुत बल्लेबाजी की कहानी।

मुख्य बातें

बेथ मूनी ने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
कप्तान एलिसा हिली ने उनकी पारी की प्रशंसा की।
ऑस्ट्रेलिया ने मुश्किल हालात से उबरकर 221 रन बनाए।
पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई।
प्लेयर ऑफ द मैच बेथ मूनी रहीं।

कोलंबो, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच महिला विश्व कप का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार को आयोजित किया गया। इस खेल में ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार शतक लगाकर टीम को एक यादगार जीत दिलाई। मूनी की इस शतकीय पारी की कप्तान एलिसा हिली ने दिल खोलकर सराहना की।

एलिसा हिली ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे करियर में अब तक मून्स द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। उसकी वजह से हम स्कोरबोर्ड पर पहुंचे। एक समय था जब हम 150-160 के स्कोर तक पहुंचने और उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए 200 के पार पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी।"

बेथ मूनी ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला और एक ऐसे स्कोर पर पहुंचा दिया, जहां से टीम जीत की उम्मीद कर सकती थी। मूनी ने 114 गेंदों पर 11 चौके लगाते हुए 109 रन की पारी खेली और वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुईं।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 76 रन के मुश्किल हालात से निकालते हुए 9 विकेट पर 221 तक पहुंचाया। इसमें दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं अलाना किंग के साथ नौंवे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी का अहम योगदान रहा। अलाना ने 49 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। मूनी ने आठवें विकेट के लिए किम गार्थ (11) के साथ 39 रन की साझेदारी की। 21.2 ओवर में 76 पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन बनाए।

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी ऑस्ट्रेलिया की तरह ही हुई। पाकिस्तान ने भी 49 पर 6 और 78 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए। ऐसी स्थिति से ऑस्ट्रेलिया निकल गई थी, पाकिस्तान नहीं निकल सकी। पाकिस्तान 36.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। सिद्रा अमीन 52 गेंद पर 35 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहीं। रमीन शमीम ने 15, फातिमा सना और नशरा संधु ने 11-11 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।

बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूँ कि हमें ऐसे खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए जो खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेथ मूनी का शतक कितने रनों का था?
बेथ मूनी ने 109 रनों की पारी खेली।
एलिसा हिली ने मूनी की पारी की कैसे सराहना की?
एलिसा हिली ने इसे अपने करियर की बेहतरीन पारियों में से एक बताया।
पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन कैसा था?
पाकिस्तान की टीम 36.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
क्या ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की थी?
हाँ, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 221 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले