10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला विश्व कप: क्या बेथ मूनी का शतक ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला विश्व कप: क्या बेथ मूनी का शतक ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाएगा?

सारांश

महिला विश्व कप 2025 में बेथ मूनी ने एक अद्भुत शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को संकट से बाहर निकाला है। क्या यह पारी ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाएगी? जानिए इस रोमांचक मैच की हर एक बारीकी।

मुख्य बातें

बेथ मूनी का शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण था।
अलाना किंग ने नाबाद 51 रन बनाए।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की, परंतु विकेट नहीं ले सके।
महिला विश्व कप 2025 में प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है।

कोलंबो, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बड़े खिलाड़ी वो होते हैं जो कठिन समय में अपनी टीम के लिए खड़े होते हैं। महिला विश्व कप 2025 का 9वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मजबूर ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी संकटमोचक बनकर उभरीं और ऐसी पारी

बेथ मूनी ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल से निकाला और एक ऐसे स्कोर तक पहुंचाया जहां से टीम जीत की उम्मीद कर सकती है। मूनी ने 114 गेंदों पर 11 चौके लगाते हुए 109 रनों की पारी खेली और वह पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुईं।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 76 रनों की कठिन स्थिति से बाहर निकालते हुए 9 विकेट पर 221 रनों का स्कोर बनाया। इसमें 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं अलाना किंग के साथ नौंवे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अलाना ने 49 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मूनी ने आठवें विकेट के लिए किम गार्थ (11) के साथ 39 रनों की साझेदारी की। 21.2 ओवर में 76 पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन बनाए।

पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी की शुरुआत बेहद प्रभावी तरीके से की थी, लेकिन बेथ मूनी और अलाना किंग का विकेट लेने में पाकिस्तानी गेंदबाज असफल रहे और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया ने 221 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 222 का स्कोर पाकिस्तान के लिए बेहद कठिन हो सकता है।

पाकिस्तान के लिए नशरा संधु ने 3, कप्तान फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2 और डायना बेग और सादिया इकबाल ने 1-1 विकेट लिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेथ मूनी ने कितने रन बनाए?
बेथ मूनी ने 109 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने कितने रन बनाए?
ऑस्ट्रेलिया ने 221 रन बनाए।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मिलकर 8 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले