14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला: वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज, भारत ने जीता टॉस

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला: वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज, भारत ने जीता टॉस

सारांश

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। यह सीरीज ब्रिस्बेन में खेली जा रही है, जहां भारतीय टीम इतिहास रचने की कोशिश कर रही है।

मुख्य बातें

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
टी20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
ब्रिस्बेन में औसत स्कोर २१२ रन है।
टीमों के बीच ६१ मैच हुए हैं।
हरमनप्रीत कौर के पास जीतने का मौका है।

नई दिल्ली, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का शुरुआत मंगलवार से हो गई है। यह वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। आज हमारे लिए यह एक बेहतर विकल्प है। इसलिए हमने टीम के रूप में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है।" टी20 सीरीज में जीत के बाद हरमनप्रीत कौर के पास वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

जानकारी के अनुसार, इस मैदान पर अब तक कुल २२ वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से १० बार डिफेंड करने वाली टीम ने विजय हासिल की है, जबकि १२ बार रन चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ब्रिस्बेन के गाबा में एकदिवसीय मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर २१२ रन रहा है। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच अब तक ६१ बार आमने सामने की भिड़ंत हो चुकी है। इनमें से १२ मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने ४९ मैचों में जीत दर्ज की है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को २१ रनों से हराया था। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पलटवार करते हुए भारतीय टीम को १९ रन से हराया। सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को १७ रन से हराकर टी20 सीरीज पर २-१ से कब्जा कर लिया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिट्चफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।

संपादकीय दृष्टिकोण

वनडे सीरीज का पहला मैच उनके लिए एक नई चुनौती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम के पास इतिहास रचने का अवसर है। यह मैच न केवल दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि महिला क्रिकेट के विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज कब शुरू हुई?
यह सीरीज २४ फरवरी को शुरू हुई है।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर क्या निर्णय लिया?
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
ब्रिस्बेन में एकदिवसीय मुकाबलों का औसत स्कोर क्या है?
ब्रिस्बेन के गाबा में एकदिवसीय मुकाबलों का औसत स्कोर २१२ रन है।
टी20 सीरीज में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराया?
भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को १७ रन से हराकर सीरीज २-१ से जीती।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हैं?
भारतीय महिला टीम में प्रमुख खिलाड़ी हैं: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर। ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलिसा हीली और बेथ मूनी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले