8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत पाएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत पाएगी?

सारांश

भारतीय महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। क्या वे इस बार सफलता हासिल कर पाएगी? जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी जानकारी और टीम की रणनीति।

मुख्य बातें

भारत की टीम पहली वनडे सीरीज जीतने की कोशिश में है।
स्मृति मंधाना की फॉर्म टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी।
मैच 20 सितंबर को दिल्ली में होगा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 वनडे खेले हैं।
मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच शनिवार को तीसरा वनडे मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने की योजना बना रही है।

बुधवार को मिली शानदार जीत के बाद, भारत की उम्मीदें बढ़ी हैं कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत सकते हैं। भारत ने न्यू चंडीगढ़ में हुए दूसरे वनडे में 292 रन बनाए थे। इसमें स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के डार्सी ब्राउन ने 3 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम जवाब में 40.5 ओवर में 190 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने 45 और एलिस पेरी ने 44 रन बनाए। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड इस मैच में खेल पाएंगी, क्योंकि वे क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के कारण दूसरे मैच से बाहर थीं। टीम प्रबंधन इस बारे में फैसला करेगा। इसके साथ ही, किम गार्थ की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना है।

भारतीय टीम को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल से बड़ी बल्लेबाजी की उम्मीद है, जबकि स्नेह राणा और क्रांति गौड़ अपनी गेंदबाजी से मुकाबले का पासा पलटने की क्षमता रखती हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में एनाबेल सदरलैंड और फोएबे लिचफील्ड बल्लेबाजी में मजबूती दे सकती हैं, जबकि गेंदबाजी में अलाना किंग और मेगन शट टीम की ताकत बन सकती हैं।

यह मुकाबला 20 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1978 से अब तक कुल 58 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 11 मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 47 मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा और तेजल हसबनीस

ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), निकोल फाल्टम, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, चार्ली नॉट, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह तीसरा वनडे कब है?
यह तीसरा वनडे 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया की प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
टीम इंडिया की प्रमुख खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं।
क्या मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना है?
मौसम विभाग के अनुसार, मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखा जा सकता है?
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितने वनडे मैच खेले हैं?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 58 वनडे मैच खेले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले