26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्रमुख गेंदबाज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्रमुख गेंदबाज

सारांश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐसे गेंदबाजों की चर्चा जो टी20 इतिहास में विकेटों के मामले में अव्‍वल हैं। जानें कौन हैं ये गेंदबाज और क्या है उनका रिकॉर्ड।

मुख्य बातें

ईश सोढ़ी ने 30 विकेट लेकर सबसे ऊपर हैं।
मिचेल सैंटनर 23 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
अर्शदीप सिंह ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह का इकोनॉमी 7.05 है।
हार्दिक पांड्या ने 13 विकेट लिए हैं।

नई दिल्ली, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम, जिसका नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, लगातार दूसरी बार इस टाइटल को अपने नाम करने का लक्ष्य रखती है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड पहली बार टी20 चैंपियन बनने का सपना देख रहा है। आइए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे अधिक विकेट हासिल किए हैं।

ईश सोढ़ी: भारत-न्यूजीलैंड टी20 संघर्षों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज ईश सोढ़ी हैं। उन्होंने 25 मुकाबलों में कुल 30 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी 8.50 और गेंदबाजी औसत 23.80 है। सोढ़ी विकेट लेने के साथ-साथ बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखने में भी माहिर हैं।

मिचेल सैंटनर: न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज मिचेल सैंटनर हैं। सैंटनर ने 26 मुकाबलों में भारत के 23 बल्लेबाजों को आउट किया है। टी20 विश्व कप 2026 में कप्तानी संभालने वाले सैंटनर का इकोनॉमी 7.77 है।

अर्शदीप सिंह: भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में 17 विकेट लिए हैं। हालांकि, उनका इकोनॉमी 9.62 रहा है। अर्शदीप एक मैच में 5 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड रखते हैं।

जसप्रीत बुमराह: भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 मुकाबलों में 16 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 7.05 है, जो उन्हें एक प्रभावशाली गेंदबाज बनाती है। बुमराह किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

हार्दिक पांड्या: क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में भारत-न्यूजीलैंड मैचों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हार्दिक पांड्या पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 18 मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी 9.0 है। हार्दिक ने बल्लेबाजी में 130 के स्ट्राइक रेट से 242 रन भी बनाएं हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें क्रिकेट प्रेमियों की नजर उन गेंदबाजों पर होगी, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और दर्शकों के लिए कई रोमांचक पल लेकर आएगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत-न्यूजीलैंड के टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम हैं?
ईश सोढ़ी के नाम, जिन्होंने 25 मुकाबलों में 30 विकेट लिए हैं।
मिचेल सैंटनर ने कितने विकेट लिए हैं?
सैंटनर ने 26 मुकाबलों में भारत के 23 बल्लेबाजों को आउट किया है।
अर्शदीप सिंह का इकोनॉमी क्या है?
अर्शदीप का इकोनॉमी 9.62 है।
जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कैसा है?
बुमराह ने 14 मुकाबलों में 16 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 7.05 है।
हार्दिक पांड्या ने कितने विकेट लिए हैं?
हार्दिक ने 18 मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले